कुलाधिपति सावित्री जिन्दल ने किया जैन विश्वभारती संस्थान का अवलोकन, 21 लाख की राशि निजी स्तर पर भेंट की
संतों की कृपा से शिक्षा के साथ संभव है नैतिक मूल्यों का प्रसार- जिन्दल
लाडनूँ, 18 जुलाई 2019। विख्यात महिला उद्योगपति और जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की कुलाधिपति सावित्री जिन्दल ने कहा है कि जहां संतों के चरण होते हैं, वहां का पूरा वातावरण नैतिक हो जाता है। यह विश्वविद्यालय भी संतों की कृपा और आध्यात्मिक वातावरण में शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों के प्रसार का कार्य देश भर में सफलता के साथ कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय का सहयोग निजी स्तर पर करते हुये 21 लाख की राशि भेंट की। वे यहां हिसार से अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में लाडनूँ आई थी। उन्होंने यहां समस्त संकाय सदस्यों और संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने उनका यहां भावभीना स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। प्रो. दूगड़ ने बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान में इस सत्र में संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मशताब्दी वर्ष में आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल काॅलेज आफ नेचुरोपैथी एंड योग का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। उन्होंने यहां दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के लिये पृथक भवन और महिला छात्रावास के विस्तार के लिये भवन की योजना भी प्रस्तुत की। कुलपति ने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की विशेषतायें बताई तथा कहा कि यहां जैन विद्या, प्राच्य विद्या, प्राकृत व संस्कृत भाषाओं, दर्शन, अहिंसा व शांति, योग एवं जीवन विज्ञान आदि विशिष्ट विषयों का अध्ययन-अध्यापन होने से यह अन्य सभी विश्वविद्यालयों से बिलकुल अलग है। यहां विद्यार्थियों को परम्परागत शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जीना सिखाया जाता है। बैठक का संचालन करते हुये दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की विशेषताओं को रेखांकित किया और यहां की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के बारे में भी बताया तथा कहा कि यहां के योग व जीवन विज्ञान विषय के विद्यार्थियों ने 7 विश्व रिकार्ड कायम किये हैं। यहां देश भर से बड़ी संख्या में साधु-साध्वियां, उम्रदराज व्यक्ति तक अध्ययन करके उच्च डिग्रियां प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां से पढ कर 80-80 साल तक के बुजुर्गों ने एम.ए. किया है। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के विविध पाठ्यक्रमों के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया।
विश्वविद्यालय का किया अवलोकन
कुलाधिपति सावित्री जिन्दल यहां विश्वविद्यालय में कुछ देर के लिये अपने चैम्बर में बैठी तथा उसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, डिजीटल स्टुडियों, लेंग्वेज लैब, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, छात्राओं के लिये संचालित जिम, कम्प्यूटर लैब, विशाल ऑडिटोरियम, एटीडीसी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, एनसीसी व एनएसएस की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विशाल लाईब्रेरी, आर्ट गैलरी का अवलोकन भी किया तथा जैन विश्व भारती के सचिवालय भी पहुंची। उन्होंने यहां भिक्षु विहार में विराजित मुनिश्री देवेन्द्र कुमार के दर्शन भी किये और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, कुलसचिव रमेश कुमार मेहता, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, डीन के.एस. भारती, जैन विश्व भारती के सहमंत्री जीवनमल मालू, पूर्व ट्रस्टी भागचंद बरड़िया, विताधिकारी राकेश कुमार जैन, विशेषाधिकारी दीपाराम खोजा, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन, अहिंसा व शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, प्राकृत व संकृत विभाग के विभागाध्याक्ष प्रो. दामोदर शास्त्री, योग व जीवन-विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष समणी मल्लीप्रज्ञा, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा तिवाड़ी, समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान एवं अन्य सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कुलाधिपति जिन्दल की अगवानी गुरूवार प्रातः सालासर में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। सालासर से वे लाडनूँ पहुंची। यहां विश्वविद्यालय स्थित शुभम गेस्ट हाउस मे उनका भावभीना स्वागत किया गया। उनके आगमन के अवसर पर एनसीसी की कैडेट्स ने सलामी दी।
Latest from
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अन्तर्गत संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में ‘भारतीय राजनीति में गत्यात्मकता’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभागाध्यक्ष रहे प्रो. वर्मा को श्रद्धांजलि
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में आंतरिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ‘समावेशी शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया’ विषय पर व्याख्सानमाला कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) मे नवनर्ष पर शुभकामना समारोह का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में वित्तीय नियोजन के सम्बंध में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘महाकवि रसखान की कृष्ण भक्ति और उनका रचना संसार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- वर्ष 2020 के दौरान संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियां
- जैन विश्वभारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शिक्षा में सोचने, विचारने और खोजने पर बल’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में रैगिंग अपराध निषेध सेमीनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘संकाय सवर्द्धन कार्यक्रम’ में व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि बढाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभिन्न दायित्वों के लिये समितियों का गठन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में “संकाय संवर्धन कार्यक्रम” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट एचआईवी व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम में ‘तनाव प्रबंधन में योग शिक्षा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष में एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘सतत विकास एवं शिक्षा’ विषय पर पत्र-वाचन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में लौहपुरूष के जन्मदिन पर एकता दौड़ व शपथ ग्रहण का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के नवीन सत्र का ऑनलाईन शुभारम्भ
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय द्वारा संचालित की जा रही आंतरिक व्याख्यानमाला में ‘भारतीय संघवाद के बदलते प्रतिमान’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ कर प्रेरणा से ‘सतर्क भारत-समृद्ध भारत’ थीम के अन्तर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में जैन विश्व भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी के विरूद्ध जन आंदोलन के लिये शपथ ग्रहण करवाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की कुलाधिपति के देश की सबसे अमीर महिलाओं के शुमार होने पर हर्ष
- दो समणियों के कोरोना पोजिटीव आने पर जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में तीन दिनों का अवकाश
- जैन विश्व भारती संस्थान में ऑनलाइन आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय निबंध, स्लोगन और पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जयंती के उपलक्ष में महात्मा गांधी की विचारधारा से संबंधित एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ की प्रेरणा से ‘‘वर्तमान संकट में गांधीवादी दृष्टिकोण’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय हस्त कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में कुलपति प्रोफेसर बछराज दूगड़ के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सात दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने अपनी नवीन कृति ‘युगान्तर कर्मयोगी’ की प्रति कुलपति को भेंट
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिंदी की वर्तमान में प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनएसएस की छात्राओं ने किया पौधारोपण
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गूगल क्लासरूम की उपयोगिता और तकनीक पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को मिला तीसरा आईएसओ प्रमाण पत्र
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा निदेशक का सेवानिवृति समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘महिला शिक्षाः बढते कदम’’ पुस्तक का विमोचन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘कोविड 19 की परिस्थिति में महिलाओं की भूमिका’’ पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की दूरस्थ शिक्षा की परीक्षायें स्थगित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यलय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में महिला सुरक्षा व अधिकारों पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) शोध की विधियों पर दो दिवसीय ऑनलाईन राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित