एनसीसी के लिए 13 छात्राओं का किया गया चयन

लाडनूँ, 24 सितम्बर 2022। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में एनसीसी भर्ती के दूसरे चरण में छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिनमें से 13 छात्राओं का चयन किया गया। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी एवं सुबेदार अजित सिंह व हवलदार महावीर सिंह द्वारा इनका चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में सुबेदार अजित सिंह ने भर्ती की इच्छुक छात्राओं का फिजिकल टेस्ट लिया, जिसमें छात्राओं द्वारा पुष्प लगवाए गए और दौड़ करवाई गई। चयन के लिए लेफ्टिनेंट डा. आयुषी शर्मा द्वारा लिखित परीक्षा ली गई व प्रो. त्रिपाठी ने उनका साक्षात्कार किया। सभी ने मिलकर चयन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एनसीसी के लिए कुल 13 छात्राओं का चयन कर भर्ती की गई।

Read 7060 times

Latest from