शिक्षा में मूल्यों का समावेश जरूरी - प्रो. त्रिपाठी
लाडनूं, 20 नवम्बर, 2017। शिक्षा मानव की सुषुप्त चेतना को जागृत करती है, शिक्षा अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाती है - आदि कथन शिक्षा की सार्थकता को सिद्ध करते हैं किन्तु मूल्यों के अभाव में शिक्षा की कोई सार्थकता नहीं है। मूल्यों के अभाव में शिक्षा विद्वान् तो बना सकती है किन्तु इन्सान नहीं बना सकती है। इन्सान बनाने के लिए शिक्षा में मूल्यों का समावेश जरूरी है। यह विचार उत्कर्ष-17 कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघाना, लाडमनोहर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं एवं संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं के छात्रों को संबोधित करते हुए आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने व्यक्त किये। प्रो. त्रिपाठी ने आगे कहा कि जैन विश्वभारती संस्थान के बी.ए., बी.काॅम, बी.एस.सी. एवं एम.ए. आदि सभी पाठ्यक्रमों में चरित्र निर्माण के बिन्दुओं को समाहित किया गया है। यहाँ के सभी पाठ्यक्रमों में डिग्री शिक्षा एवं जीवन-निर्माण की शिक्षा समाहित है। लाडनूं में स्थित यह संस्थान विदेशियों के आकर्षण का केन्द्र है। विदेशी यहां समर स्कूल में अहिंसा, शान्ति, जीवन-विज्ञान, प्रेक्षाध्यान, जैनविद्या, प्राकृत आदि का अध्ययन करने समय-समय पर आते हैं। प्रो. त्रिपाठी ने संस्थान को महिला शिक्षा का केन्द्र बतलाया, जहाँ सर्वांगीण व्यक्तित्व के निर्माण पर बल दिया जाता है। इस अवसर पर मंचासीन लाड मनोहर की प्राचार्या कंचनलता शर्मा, संस्कार स्कूल की निदेशक डाॅ. सुमन गोदारा एवं सिंघाना के वरिष्ठ अध्यापक मुन्नाराम जाखड़ को प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी एवं उपकुलसचिव डाॅ. प्रद्युम्न सिंह के द्वारा मोमेण्टो भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापित करते हुए उपकुलसचिव डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लाडनूं और परिपाश्र्व में स्थित छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागृत करने का एक प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने संस्थान में समागत तीनों संस्थाओं के प्राचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की छात्रा ज्योति नागपुरिया ने महाविद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ. जुगल दाधीच ने उत्कर्ष-17 कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि प्रथम चरण में लाडनूं उपखण्ड के स्कूलों को संस्थान में आमंत्रित कर उच्च शिक्षा के प्रति जागृत किया जायेगा और उसके बाद हमारे शिक्षक स्कूलों एवं बस्तियों में जाकर लोगों को उच्च शिक्षा के प्रति जागृत करेंगे।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन