जैन विश्वभारती संस्थान में छाया नववर्ष का उत्साह
लाडनूँ, 01 जनवरी, 2018। जैन विश्वभारती संस्थान में नववर्ष के शुभागमन को महाप्रज्ञ सभागार में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम संस्थान की सर्वमंगल प्रार्थना के साथ शुरू हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को शिखर तक ले जाते हुए कहा कि आज के दिन को नये वर्ष के प्रथम दिन के साथ ही संस्थान के विद्यार्थी नये सेमेस्टर के प्रथम दिन के रूप में भी देखें। इसी में विद्यार्थियों का हित निहित है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज का दिन आत्मावलोकन व आत्मचिंतन का दिन है, ताकि हम अपने गुजरे अतीत से सबक लेकर अपना भविष्य संवार सकें। प्रो. त्रिपाठी ने गत वर्ष संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा दिये गये योगदान की सराहना करते हुए सभी के प्रति अनेकानेक शुभकामनाएँ दी।
संस्थापन शाखा के रमेशदान चारण ने देशभक्ति गीत ‘मेरे वतन के जैसा कोई वतन नहीं है’, ‘चांद से भी प्यारा तारों से भी हसीं है’ की प्रस्तुति देकर समस्त श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान चंद छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें विनय जैन द्वारा नववर्ष शुभकामनाएँ, हेमलता शर्मा, प्रवीणा राठौड़, कंचन स्वामी ने कविताएँ एवं तांबी दाधीच द्वारा एकल-नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इनके ठीक बाद विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रद्युम्नसिंह शेखावत ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से संस्थान के सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश दिया।
प्राच्यविद्या एवं भाषा विभाग के प्रो. दामोदर शास्त्री ने द्विअर्थीय शब्दावली का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण कार्यक्रम का क्रियान्वयन विवेक द्वारा होना बताया व इसके लिए एक तरफ संचालन कर रहे डाॅ. विवेक माहेश्वरी की तारीफ की वहीं दूसरी ओर इसके लिये समस्त संस्थान परिवार को साधुवाद दिया। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने अपने विभाग की तरफ से संस्थान परिवार के सभी सदस्यों के प्रति शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रयास और पुरुषार्थ के माध्यम से नववर्ष में हम अपने संकल्प की सिद्धि करते रहें।
शुभकामनाओं के इसी क्रम में समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. गोविन्द सारस्वत, जैनविद्या एवं जैनेत्तर दर्शन विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. योगेश जैन, आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के हिन्दी व्याख्याता अभिषेक चारण, संस्थान के शैक्षणिक अधिकारी वी.के. शर्मा आदि ने अपने वक्तव्यों से विश्वविद्यालय परिवार को मंगलकामनाएँ दीं।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन