राष्ट्रीय सेवा योजना की दो ईकाइयों आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय तथा जैन विश्वभारती संस्थान के संयुक्त सात दिवसीय शिविर का आयोजन
एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पिलाई पोलियो की खुराक
लाडनूँ, 27 जनवरी, 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो ईकाइयों आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय तथा जैन विश्वभारती संस्थान के संयुक्त सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ पल्स पोलियो अभियान सम्बंधी प्रशिक्षण के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने एक नन्हें बच्चे को पोलियो ड्रोप्स पिला कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वूपर्ण कदम है। शिविर में स्थानीय राजकीय चिकित्सालय के डाॅ. बीआर सारण एवं उनकी टीम ने स्वयं सेवको को पल्स पोलियों का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद सभी शिविरार्थी 200 स्वयंसेवकों ने रविवार को निर्धारित पोलियो-बूथों पर जाकर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई। सोमवार को सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। सोमवार को भी ये स्वयंसेवक घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलायेंगे।
युवाशक्ति का राष्ट्र हित में सही उपयोग आवश्यक - राजेश विद्रोही
31 जनवरी, 2018। इस सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन एक प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में क्षेत्र के उर्दू व हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक राजेश विद्रोही ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर व्यक्ति में अलग-अलग विशेषतायें व क्षमतायें होती है, इसलिये जब तक व्यक्ति की क्षमता को पहचान कर उसके अनुरूप कार्य उसके सुपुर्द किया जाता है तो उस कार्य की सफलता निश्चित हो जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा व क्षमता होती हैं युवाओं को जाति, धर्म और वर्ग से उपर उठ कर व्यापक सोच के साथ गतिशील होना चाहिये। राष्ट्र के उत्थान के लिये युवाशक्ति का सही उपयोग आवश्यक है। प्रारम्भ में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने विद्रोही का परिचय प्रस्तुत किया तथा कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा वर्ग की शक्ति को रचनात्मक दिशा में ले जाने का उपक्रम है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा हेमलता ने किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं ने किया ट्रेक रंगाई का कार्य
31 जनवरी, 2018। इस सात दिवसीय शिविर के छठे दिन प्रागंण में ट्रेक रंगाई का कार्य स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। कार्य का शुभारम्भ संस्थान के कुलसचिव विनोद कुमार कक्कड़ एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी द्वारा संस्थान के प्रतीक चिन्ह के चारों ओर बने ट्रेक पर रंगाई करते हुये किया । बाद में एनएसएस की छात्राओं ने विधिवत रूप से सम्पूर्ण ट्रेक की रंगाई का कार्य किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा सम्पूर्ण परिसर में स्थित पेड़ों पर भी रंगाई का कार्य किया गया। यह शिविर दोनों इकाईयों के समन्वयक क्रमशः डाॅ. जुगल किशोर दाधीच एवं डाॅ. प्रगति भटनागर के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की सहायक आचार्या सोनिका जैन ने स्वयं सेवको को जीवन में सदैव खुशनुमा रहने के गुर सिखाये। शुक्रवार को शिविर का समापन लाडनूं शहर के सभी प्रमुख मार्गों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाल कर किया जायेगा।
2 फरवरी, 2018। इस सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के अगे्रंजी के सहायक आचार्य सोमवीर सांगवान द्वारा फाॅनेटिक्स पर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्वयं सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। द्वितीय सत्र में सभी स्वयं सेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं स्वास्थय जागरूकता सम्बन्धित नारे लगाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने का सदेंश दिया। तृतीय चरण में समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिविर के दौरान आयोजित की गई पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें नेहा प्रजापत प्रथम, योगिता शर्मा द्वितीय तथा अंकिता बेगांनी तृतीय रही। कार्यक्रम ज्योति नागपुरीयां, सुरैया बानो, तन्मय जैन, एवं आनन्दपाल सिंह ने अपने शिविर अनुभव साझा किये। कार्यक्रम की शुरूवात कंचन स्वामी द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से की गई। सरिता शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. प्रगति भटनागर, एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के सहायक आचार्य कमल कुमार मोदी, मधुकर दाधीच, डाॅ. बलवीर सिंह, सोमवीर सांगवान, सोनिका जैन, रत्ना चैधरी, योगेश टाक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमलता शर्मा ने किया। इस सात दिवसीय शिविर का सफल आयोजन कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. जुगल किशोर दाधीच एवं डाॅ. प्रगति भटनागर के निर्देशन मे किया गया।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन