आपदा-विपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
लाडनूँ, 6 फरवरी 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ मंगलवार को यहां सेमिनार हाॅल में शोध निदेशक प्रो. अनिल धर की अध्यक्षता में किया गया। सामुदायिक सुरक्षा एवं आपदा-विपदा प्रबंधन विषय पर पर आयोजित इस संगोष्ठी के शुभारम्भ सत्र की मुख्य अतिथि स्टेट रिसोर्स सेंटर की प्रोग्राम डायरेक्टर रचना सिद्धा थीं। सिद्धा ने संगोष्ठी के शुभारम्भ में सम्बोधित करते हुये घटना, दुर्घटना व आपदा के अंतर को बताते हुये कहा कि जब किसी घटना के लिये हम तैयार नहीं होते हैं, तो वह आपदा बन जाती है। उन्होंने कहा कि हम आपदा को रोक सकते हैं और इसे दुर्घटना या घटना तक सीमित रख सकते हैं, लेकिन इसके लिये पर्याप्त तैयारी होनी आवश्यक है। तैयारी नहीं होने से भारी जन-धन हानि होती है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को अपने देश में अभी तक आपदा नहीं माना गया है, क्योंकि आपदा हमेशा अचानक होती है और आतंकवाद सुनियोजित होता है। हालांकि वह भी भारी जन धन हानि का कारण है। सिद्धा ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा नियंत्रण के विचार-विमर्श में आपदा से पूर्व, आपदा के समय और आपदा के बाद ये तीनों स्तरों पर नियंत्रण के प्रयासों को शामिल किया जाना चाहिये।
प्रकृति से खिलवाड़ करने से आती है आपदाएँ
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. धर ने कहा कि आपदाएँ प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों तरह की होती हैं और ये व्यक्ति को विचलित करती हैं। प्रकृति से खिलवाड़ करने से आपदाएँ बढती हैं। उन्होंने बताया कि आज लोग तीर्थस्थल पर पुण्यकर्म की बजाये हनीमून मनाने जाते हैं। आज आस्था के बजाये उनमें मौज-मस्ती और विलासिता की प्रवृति देखने को मिलती है, इससे प्रकृति से छेड़छाड़ व खिलवाड़ किया जाता है। पर्यावरण को प्रदूषित करने से आपदाएँ पैदा होती हैं। प्रकृति ने हमारे जन्म के साथ पेट भरने, लज्जा दूर करने, रहवास की छत उपलब्ध करवाने में हमारी मदद की है तो प्रकृति के प्रति हमारा भी कुछ दायित्व बनता है। आपदाओं से बचने के लिये इन दायित्वों से विमुख रहना उचित नहीं है। प्राकृतिक आपदाओं के साथ मानव-चूक से आपदाओं दुर्घटनाओं आदि के निवारण के लिये तंत्र मजबूत होना आवश्यक है। इस पर पर्याप्त विचार होना चाहिये।
आपदा प्रबंधन में स्थानीय लोगों का प्रशिक्षण आवश्यक
इस कार्यक्रम के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं कार्यशाला का विवरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि विज्ञान व तकनीक का इस्तेमाल विकास के लिये होता है, लेकिन इनका दुरूपयोग विनाश भी करता है। दुर्घटनाओं, बम विस्फोट, हथियारों की होड़ आदि आपदाओं का मुकाबला करने के लिये आपदा प्रबंधन आवश्यक है। किसी भी आपदा के समय सबसे पहले सहायता के लिये पहुंचने वाले स्थानीय लोग होते हैं, सरकारी या गैरसरकारी तंत्र का सहयोग बाद में पहुंचता है। आपदा के आने से पहले तैयारी, आपदा के समय सहयोग एवं आपदा के बाद पुनस्र्थापन पर विचार करना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। स्थानीय लोगों में से स्वयंसंवकों की पहचान करके उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना, संसाधन दवा, कपड़े, धन-संग्रह, भोजन प्रबंध एवं मशीनरी व तकनीकी सहयोग के सम्बंध में व्यवस्था करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा को खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे कम करने एवं उससे निपटने पर काम किया जा सकता है। कार्यक्रम का प्रारम्भ करूणा व प्रीति के मंगलाचरण से किया गया एवं अंत में डाॅ. जितेन्द्र वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, प्रो. रेखा तिवाड़ी एवं कार्यशाला के सम्भागीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. पुष्पा मिश्रा ने किया।
स्थानीय लोगों को शामिल किया जावे आपदा प्रबंधन में- डाॅ. कंठ
7 फरवरी 2018। आपदा-विपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र के मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त डाॅ. आमोद कंठ ने कहा है कि किसी भी आपदा के समय जो लोग सबसे पहले सहायता के लिये उपलब्ध होते हैं, वे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ये स्थानीय समुदाय के लोग ही होते हैं, जिन्हें वहां की स्थिति कीे भली भांति जानकारी होती है। लेकिन ऐसे लोग संगठित नहीं होते। आपदा प्रबंधन के लिये सबसे महत्वपूर्ण बात है कि संगठित प्रयास किये जाने चाहिये। फायर ब्रिगेड व पुलिस भी सबसे पहले पहुंचने वालों में होती है, लेकिन सबसे ज्यादा सहयोग समुदाय का ही हो सकता है। बाहरी लोगों का सहयेाग उस समय संभव नहीं होता है। स्थानीय समुदाय के आपदा प्रबंधन से जुड़ने से नियंत्रण अधिक प्रभावी हो सकता है। यहां सामुदायिक सुरक्षा एवं आपदा-विपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी के सम्भागियों को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि आपदा के लिये मशीनरी व तकनीकी सहयोग भी आवश्यक है, जो स्थानीय लोगों को उस समय नहीं मिल पाता है। इसके लिये आपदा की प्रारम्भिक तैयारी आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुये विभिन्न आपदाओं और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में बताते हुये कहा कि समुदाय का जुड़ना आवश्यक है।
पाठ्यक्रम का हिस्सा हों आपदा प्रबंधन
जैन विश्वभारती संस्थान के कुलसचिव विनोद कुमार कक्कड़ ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि हमारी आदत हो गई है कि हम अभियान चलते हैं, वह सफाई का हो, भ्रष्टाचार उन्मूलन का हो, सड़क सुरक्षा का हो या अन्य। लेकिन अगर हम अभियान के बजाये इन छोटी-छोटी बातों को अपनी आदतों का हिस्सा बना लें तो काफी समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने आपदाओं की पूर्व सूचनाओं के लिये केवल मशीनरी पर निर्भर रहने के बजाये पशु-पक्षियो की आदतों व व्यवहार के अध्ययन से पूर्वाभास प्राप्त करने को महत्व दिया जाने की आवश्यकता बताई और कहा कि इससे स्थानीय लोग संकेतों को समय रहते समझ पायेंगे और आपदा से आसानी से निपट लेंगे। इसी प्रकार मानव निर्मित आपदाओं को भी हम स्वयं सुधार करके टाल सकते हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन पर पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया तथा कहा कि जहां जिस प्रकार की आपदायें होती हैं, उस क्षेत्र के लिये उसी के अनुरूप कोर्स होना चाहिये, ताकि बच्चा-बच्चा आपदा पर नियंत्रण करना सीख जावे। बचाव का प्रशिक्षण आम जनता को दिया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि हर जगह की भौगोलिक स्थिति, लोगों की स्थिति आदि भिन्न-भिन्न होती है, हमें उसी अनुरूप उनको प्रशिक्षित करना चाहिये। उन्होंने इस दो दिवसीय कार्यशाला का संदेश सरकार तक पहुंचाये जाने की जरूरत भी बताई।
स्थानीय स्वयं सेवकों को दिया जाये प्रशिक्षण
समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ व उपभोग में लापरवाही के कारण आपदाएँ आती है। इसके लिये आपदाओं वाले क्षेत्र में वहां के लोगों में से स्वयंसेवकों का चयन करके उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये तथा उन्हें संसाधन उपलब्ध करवाये जाने चाहिये। इससे पूर्व डाॅ. अंकित शर्मा ने दो दिवसीय कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात आदि प्रांतों से कुल 80 सम्भागी आये। तथा अनेक एनजीओ ने भी इस कार्यशाला में भाग लिया। इसमें सभी सम्भागियों को विभिन्न प्रकार से उनकी जानकारी का आकलन किया गया, एवं उसमें ज्ञानवृद्धि की गई है। कार्यशाला में राजीव ऐमन, रचना सिद्धा, डाॅ. आमोद कंठा आदि प्रमुख लोगों ने सम्भागियों को लाभ पहुंचाया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, इन्द्राराम, डाॅ. वीणा द्विवेदी उदयपरु, अंजु शर्मा, सुनीता इंदौरिया, डाॅ. मनीष भटनागर आदि उपस्थित थे। अंत में डाॅ. जितेन्द्र वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. पुष्पा मिश्रा ने किया।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन