दो दिवसीय रिसर्च ओरियेंटेशन वर्कशाॅप का आयोजन
रिसर्च के लिये समय, नियमितता व व्यवस्था जरूरीे- प्रो. शास्त्री
लाडनूँ,8 फरवरी 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के सेमिनार हाॅल में आयोजित दो दिवसीय रिसर्च ओरियेंटेशन वर्कशाॅप का शुभारम्भ गुरूवार को किया गया। वर्कशाॅप के शुभारम्भ सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. दामोदर शास्त्री ने रिसर्च करने का करण, अब तक हो चुकी रिसर्च का अध्ययन, नये विषय की तलाश, मैटी की उपलब्धि आदि के बारे में बताते हुये कहा कि एमए करने के बाद विद्यार्थी पाठ्य पुस्तकों से मुक्त हो जाता है, लेकिन उसे डिग्री देते समय उपनिषद वाक्यों के रूप में कहा जाता है कि स्वाध्याय बद मत करना, स्वाध्याय को आगे बढायें। इसलिये जिन विषयों पर कोई शोध कार्य नहीं हुआ हो, ऐसे अछूते विषयों का चयन करके जिज्ञासा पूर्वक उस विषय पर अध्ययन करके शास्त्रों की गहनता में जाकर अपनी शोध को व्यवस्थित करें, रिसर्च को आवश्यक समय दें और उसमें नियमितता बनाये रखें। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डा. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि रिसर्च करने वाले अध्येता को यह नहीं सोचना चाहिये कि पहले क्या स्थापित था और लोग क्या कहते रहे थे, आपकी शोध उन सबसे भिन्न हो सकती है। बस मैकेनिज्म करें और समझें कि यह ऐसा परिणाम क्यों आ रहा है। उन्होंने रिसर्च और सर्वे में अंतर भी बताया तथा कहा कि डेटा कलेक्शन करना केवल सर्वे है, जबकि उसके साथ एनालिसिस व डिस्कशन भी हो तो वह रिसर्च हो जाती है। रिसर्च में नई चीज उजागर होनी चाहिये। शोध निदेशक प्रो. अनिल धर ने वर्कशाॅप में शामिल अध्येताओं को शोध तैयार करने के सम्बंध में गाईड लाईन से अवगत करवाया तथा शोध के लिये आवश्यक मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डा. जितेन्द्र वर्मा ने किया।
शोध कार्य में सुविधाओं के साथ जवाबदेही भी होना आवश्यक- प्रो. यादव
9 फरवरी 2018। इस दो दिवसीय रिसर्च ओरियेंटेशन वर्कशाॅप के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुये कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. आरएस यादव ने कहा है कि शोध की आवश्यकता व प्रासंगिकता होने पर ही शोध उपयोगी बन सकती है, अन्यथा केवल पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने के लिये की गई शोध का कोई औचित्य नहीं होता। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित शोध-अध्येताओं से कहा कि अब तक हो चुकी शोध में रही कमी की पूर्ति की दिशा में शोध का महत्व होना चाहिये। अगर किसी पूर्व की शोधकी पुनरावृति होगी तो उसकी उपयोगिता बेकार हो जायेगी। शोध का विशय तय करने में परम्परागत रूप से केवल मैटर मिलने की आसानी, किसी के द्वारा सुझाने या डिग्री का पर्चा लेने के लिये करना गलत है। विषय तय करने के बाद उसकी प्रश्नावली तैयार करने, लोगों से साक्षात्कार करने में स्वयं को पूरी मेहनत करनी चाहिये। पीएचडी में कभी शाॅर्टकट नहीं अपनाना चाहिये। डाटा का प्रस्तुतिकरण भी महत्व रखता है, अगरडाटा संग्रह और प्रस्तुतिकरण सही रूप में नहीं है तो वह शोध महत्वहीन हो जाती है। उन्होंने कहा कि शोध में सुविधाओं के साथ जवाबदेही भी होनी चाहिये।जैविभा विश्वविद्यालय के शोध निदेशक प्रो. अनिल धर ने कार्यशाला की दो दिवसीय गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये शोधार्थियों के लिये आवश्यक मार्गदर्शन किया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत शोध पत्रों में रही कमियों व पूर्तियों के सम्बंध में बताया। अंत में डाॅ. जितेन्द्र वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. विकास शर्मा ने किया। दो दिवसीय कार्यशाला में देश भर से 80 शोध-अध्येताओं ने हिस्सा लिया व अपने शोध प्रबंध प्रस्तुत किये।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन