आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के विवेकानन्द क्लब के तत्वावधान में जिन्दगी विषय पर साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन
जिन्दगी वह जो दूसरों के लिये मापदंड बन जाये- प्रो. दूगड़
लाडनूँ, 15 फरवरी 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अन्तर्गत आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में गुरूवार को जिन्दगी विषय पर साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम में सम्पन्न यह प्रतियेागिता महाविद्यालय के विवेकानन्द क्लब के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिनमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिन्दगी विषय पर केन्द्रित कविता पाठ, कहानी एवं संस्मरणों की प्रस्तुतियां दी। साहित्यिक प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुये प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर सी. सै. स्कूल की छात्रा अभिलाषा स्वामी रही। द्वितीय स्थान पर विमल विद्या विहार सी. सै. स्कूल की छात्रा यशप्रिया रही और तृतीय स्थान पर मौलाना आजाद सी. सै. स्कूल की नाजमीन बानो व साहिर खान रहे। प्रतियोगिता की निर्णायक छात्रायें रेशमा बानो, रेखा लोहिया व मुमुक्षु आरती थे। इस प्रतियोगिता के आयोजन, व्यवस्थायें एवं संचालन समस्त महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा ही किये गये।
बच्चों में मौलिक लेखन की शुरूआत हो
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुये जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने छात्राओं द्वारा अपने स्तर पर किये गये आयोजन को पहला प्रयोग बताते हुये कहा किइसे बेहतर बनाने के लिये प्रयास करना चाहिये। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुयेे कहा कि जिन्दगी वह है जो दूसरों के लिये मापदंड बन जाये। प्रतियोगिता के समीक्षक प्रमुख साहित्यकार राजेश विद्रोही ने कहा कि नौनिहाल पीढी में रचनाधर्मिता के संस्कार जागे और आजकल चल रहे काॅपी-पेस्ट का प्रचलन समाप्त हो, इस दिशा में यह प्रयास बेहतर है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास फलीभूत हो और बच्चों में मौलिक लेखन की शुरूआत होनी चाहिये। सह समीक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने छात्राओं द्वारा पूर्ण रूप से अपने स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को नवाचार बताया तथा इस प्रयोग को सराहनीय बताया। कार्यक्रम की अध्यक्ष व अतिथि भी छात्रायें रहीं।
आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के विवेकानन्द क्लब के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता के सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयेाजन, संचालन एवं व्यवस्थायें छात्राओं द्वारा ही सम्पन्न की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रा ज्योति नागपुरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छात्रा तृप्ति दाधीच एवं विशिष्ट अतिथि पूजा चैधरी रही। इन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुये इस प्रतियोगिता एवं जिन्दगी विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रेखा लोहिया, तन्मय जैन, कंचन शर्मा, योगिता जांगिड़, तानिया खान, शबा खान, छाया सिखवाल, आकांक्षा शर्मा, दिव्या पारीक, सपना स्वामी, सोनू सैनी व मुमुक्षु दीक्षा नाहटा, मानसी जांगिड़ व प्रतिष्ठा कोठारी ने भी प्रतियोगिता के अलावा जिन्दगी पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रारम्भ में सरिता शर्मा ने स्वागत वक्तव्य, नन्दिनी जैन ने प्रतियेागिता परिचय एवं विवेकानन्द क्लब के संयोजक अभिषेक चारण ने गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा दीपिका राजपुरोहित व हेमलता शर्मा ने किया।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन