जैन विश्वभारती संस्थान के प्रबंध मंडल, योजना व निगरानी समिति एवं वित्त समिति की बैठक आयोजित
लाडनूं में अगले सत्र से शुरू होगा नैचुरोपैथी व योगा का मेडिकल काॅलेज
प्रबंध मंडल की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित
लाडनूँ, 16 फरवरी 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के प्रबंध मंडल, योजना व निगरानी समिति एवं वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रबंध मंडल ने विश्वविद्यालय में बैचलर आॅफ नैचुरोपैथी एण्ड योगा साईन्स का नया पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने के लिये मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल खोले जाने पर सहमति प्रदान की तथा इसके लिये नया भवन तैयार करवाने की समस्त जिम्मेदारी प्रबन्ध मण्डल के सदस्यों ने ली। बैठक में मातृ संस्था जैन विश्वभारती के अध्यक्ष रमेश चन्द्र बोहरा, विनोद बैद एवं ट्रस्टी भागचंद बरड़िया की राय के अनुसार सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस कार्य के लिए धनराशि एकत्र करने एवं निर्माण कार्य शुरू करके उसे गतिशील बनाकर इसी वर्ष 2018 में ही हाॅस्पिटल एवं मेडिकल काॅलेज को प्रारम्भ कर दिया जाये। इसके लिये 20 हजार वर्गफुट जमीन निर्धारित की गई। कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने बताया कि नैचुरोपैथी एवं योगा मेडिकल काॅलेज का शुभारम्भ विश्वविद्यालय में इसी वर्ष जुलाई के नये सत्र से उपलब्ध भवन एवं संसाधनों द्वारा किये जाने के प्रयत्न किये जा रहे हैं। बैठक में विभिन्न व्यावसायिक एवं कौशल विकास के नवीन पाठ्यक्रमों को शुरू करने का सुझाव भी प्रबंध मंडल द्वारा दिया गया और तय किया गया कि नये पाठ्यक्रम शीघ्र ही प्रारम्भ किये जायेंगे।
विश्वविद्यालय में संचालित भगवान महावीर अन्तर्राष्ट्रीय शोध-केन्द्र के तहत आमंत्रित शोध-परियोजनाओं में से विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित शोध-परियोजनाओं की जानकारी बैठक में दी गई। बैठक में 6 में से 3 शोध परियोजनाओं प्रो. एस. पनयप्पन, प्रो. नरेन्द्र भण्डारी, एवं शरदचन्द्र हरिभाई टिकैत की शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कुलपति द्वारा संस्थान में संचालित विभिन्न विभागों एवं महाविद्यालय के 10 सदस्यों को स्टार्ट-अप ग्रांट पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शोध के लिये स्वीकृत किये जाने की जानकारी योजना एवं निगरानी समिति को दी गई। समिति के सदस्यों ने शोध-कार्य को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं विश्वविद्यालय की वर्तमान गतिविधियों की सराहना की तथा भविष्य में शोध-कोष की राशि बढ़ाये जाने की भी अनुशंसा की। बैठक में विश्वविद्यालय में शुरू किये गये डिजीटल स्टुडियो की सभी सदस्यों ने प्रशंसा की एवं इसके माध्यम से तैयार शैक्षणिक कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर तक साझा किये जाने की आवश्यकता बताई।
शैक्षणिक व प्रशासनिक अंकेक्षण रिपोर्ट स्वीकृत
बैठक में सदस्यों ने कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को इस बात की बधाई दी कि इस विश्वविद्यालय का नाम देश के 20 श्रेष्ठ व प्रशंसनीय विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है तथा कुलपति महोदय को हाल ही में गत 4 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एक समारेाह में इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ ओरियेंटल हैरिटेज, कोलकाता द्वारा ‘‘डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण एज्युकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड’’ प्रदान किया जाने पर बधाई दी। बैठक में कुलसचिव वीके कक्कड़ द्वारा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अंकेक्षण की रिपोर्ट प्रबंध-मंडल के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की। बैठक में सूचना दी गई कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अधिनियम की धारा 12-बी की स्वीकृति हेतु यूजीसी एक्सपर्ट कमेटी जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विजिट करेगी। इन बैठकों में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व कुलसचिव वीके कक्कड, जैन विश्वभारती के अध्यक्ष रमेश चन्द्र बोहरा़ के अलावा भागचंद बरड़िया, विनोद बैद कोलकाता, बुधसिंह सेठिया दिल्ली, जीवनमल मालू, प्रो. नलिन कुमार शास्त्री बोधगया, प्रो. आरएस यादव कुरूक्षेत्र, प्रो. आशुतोष प्रधान, मोतीहारी, प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा, प्रो. एपी त्रिपाठी, प्रो. अनिल धर, डाॅ. बी. प्रधान, डाॅ. समणी श्रेयश प्रज्ञा, डाॅ. समणी संगीतप्रज्ञा, डाॅ. पीएस शेखावत, डाॅ. गोविन्द सारस्वत, उपस्थित थे।
Latest from
- 16 वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अहमदाबाद कोबा में आयोजित
- आचार्य तुलसी की समूची मानवता को देन और उनके समाज परिवर्तन के काम अद्वितीय रहे हैं- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़
- संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है
- जैविभा विश्वविद्यालय की विशेष खोज ‘अहिंसा प्रशिक्षण प्रणाली’ को पैटेंट मिला
- विश्वस्तरीय डिजीटलाईज्ड लाईब्ररी है लाडनूं का ‘वर्द्धमान ग्रंथागार’ जहां दुर्लभ पांडुलिपियों के साथ हर विषय के ग्रंथों व शोधपत्रों का सागर समाया है
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
- दवाओं से दूर व प्रकृति के पास रहने पर ही रोगों से मुक्ति संभव- कुलपति प्रो. दूगड़
- एंटी रैगिग को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित
- गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया
- विश्व योग दिवस पर किया सामुहिक योगाभ्यास
- केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समारेाह पूर्वक अभिनन्दन