सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती मनाई

लाडनूँ, 31 अक्टूबर, 2017। संस्थान में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन कुलपति प्रो. बी.आर. दुगड़ के सान्निध्य में किया गया। कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्रप्रेम, जन सेवा, कत्र्तव्य परायणता, स्वाभिमान, कर्मठता आदि गुणों को अपनाना चाहिए। इसी क्रम में प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किस प्रकार देश में एकीकरण स्थापित किया। इस मौके पर प्रो. बी.एल. जैन, डाॅ बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ अशोक भास्कर, डाॅ जितेन्द्र कुमार वर्मा, डाॅ मनीष भटनागर, डाॅ बी. प्रधान, डाॅ सरोज राय, डाॅ गिरिराज भेाजक, डाॅ विष्णु कुमार, डाॅ आभा सिंह, डाॅ गिरधारीलाल, डाॅ पुष्पा मिश्रा एवं समस्त विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

इस सन्दर्भ में एकता दौड़ एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर एकता दौड़ में हिस्सा लिया। यह दौड़ तीन चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः सरिता फिड़ोदा, माया शर्मा एवं सरोज दुर्गा कुमारी, द्वितीय चरण में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः साकेत, जगदीश प्रसाद मीणा, द्वय मुक्तो राजोवर एवं विस्वाजित सरकार, तृतीय चरण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः मंजू कलवानिया, जितेन्द्र उपाध्याय, खुशबू योगी विजेता रहे।

निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः दीपिका राजपुरोहित, सरिता फिड़ोदा, द्वय सुमैया खानव एवं सुविधा जैन रहे। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ अमिता जैन ने किया।

Read 4158 times

Latest from