Print this page

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया

लाडनूँ, 09 दिसम्बर 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बी. एल. जैन ने भ्रष्टाचार को रोकने और उसका मुकाबला करने में विद्यार्थियों की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि समाज मे पकड़ बना चुके भ्रष्टाचार के कई स्वरूप हैं, जिनका निराकरण भावी पीढ़ी के आचरण, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की कटिबद्धता पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि आजकल शिक्षा जगत में भी विभिन्न प्रकार से भ्रष्टाचार व्याप्त हो चुका है, शिक्षक का अध्यापन कार्य में उचित ध्यान न देना एवं विधार्थियो का मन से पढाई नहीं करना भी भ्रष्टाचार का स्वरूप कहा जा सकता है। भ्रष्टाचार हर देश, क्षेत्र, समुदाय को प्रभावित करता है और कोई भी इस अपराध से अछूता नहीं है। इसलिए हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लेना चाहिए। पूरी दुनिया में भ्रष्टाचार को खत्म करके एक समृद्ध समाज के निर्माण का रास्ता बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Read 923 times

Latest from