आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में राजस्थान राज्य-अन्तर्महाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता में महारानी सुदर्शना काॅलेज, बीकानेर की छात्रा विद्या भाटी रही प्रथम
लाडनूँ, 12 जनवरी, 2018। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के आॅडिटोरियम में युवा दिवस पर देवराज मूलचन्द नाहर चैरिटेबल ट्रस्ट, बैंगलोर द्वारा प्रायोजित एवं महाविद्यालय के विवेकानन्द क्लब के तत्त्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘‘सदन की राय में सामाचार माध्यमों का मौजूदा रवैया राष्ट्र एकता में बाधक है’’ विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आगाज जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवराज मूलचन्द नाहर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी स्वयं मूलचन्द नाहर रहे, जिन्होंने आगामी वर्ष में होने वाले सभी महाविद्यालयी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी देते हुये उनका प्रायोजक बनना सहर्ष स्वीकार किया, वहीं प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीयुत् श्रीमनलाल मीणा (डीडवाना), नागौर रहे। अतिथियों का परिचय अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जुगल किशोर दाधीच ने करवाया। स्वागत वक्तव्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निर्देशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में निर्णायक जाने-माने लेखक एवं चिर-परिचित व्यक्तित्व श्री बी.जी. शर्मा (सुजानगढ़), लाडनूं नगर के प्रसिद्ध इतिहासकार श्री भंवरलाल जांगिड़ तथा युवा लेखक, पत्रकार, कवि एवं विचारक डाॅ. घनश्यामनाथ कच्छावा (सुजानगढ़) रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महारानी सुदर्शना काॅलेज, बीकानेर की छात्रा विद्या भाटी, द्वितीय स्थान पर आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय, लाडनूं की छात्रा मेहनाज बानो और तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय, अजमेर के छात्र शिवराज चैधरी रहे, जिन्हें क्रमशः 7100, 6100 और 5100 रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण-पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार भारतीय टी.टी. काॅलेज, जसवंतगढ़ के छात्र यश शर्मा एवं माधव काॅलेज के छात्रा लीला भार्गव ने प्राप्त किया, जिन्हें क्रमशः 1000-1000 रुपये नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की छा़त्रा सरिता शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुई, वहीं स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्रा रेणु मुँहणोत द्वारा की गई। प्रतियोगिता का संचालन हिन्दी के सहायक आचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक अभिषेक चारण द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्यों की महत्ती भूमिका रही।
Latest from
- राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से ब्लाॅक स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव-2019 का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में समारोह पूर्वक मनाया गया वसंत पंचमी उत्सव
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अन्तर्विद्यालयी विशाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की एनएसएस स्वयसेविकाओं को दी क्रोध नियंत्रण की प्रेरणा
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में हेयर स्टाईल कोर्स का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) ऐसा काॅलेज, जिसकी छात्राओं को एक भी पुस्तक नहीं खरीदनी पड़ती
- जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय अहिंसा, शांति व मानवाधिकार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में न्याय की अवधारण पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्याय) में नाॅक टीम के आगमन से पूर्व हुई माॅक-ड्रिल
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का बीस सदस्यीय ताईवानी दल ने किया दौरा
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संचालित 3 राज गल्र्स बटालियन एनसीसी की छात्राओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में शहीद दिवस पर किया महात्मा गांधी को याद
- जैविभा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में विशाल पर्दे पर सीधा प्रसारण के रूप में परीक्षा पे चर्चा 2.0 परीक्षा पर बात-प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम का अयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय अन्तर्महाविद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उन्नत भारत अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के तत्वावधान में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य) विश्वविद्यालय में नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) देश में सबसे अनोखा विश्वविद्यालय
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में केरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
- विमल विद्या विहार में शिक्षकों के लिये 15 दिवसीय ओरियेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- उच्च शिक्षा व केरियर निर्माण जागरूकता अभियान के तहत आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय द्वारा पहल
- विश्व एड्स दिवस पर लोगों को रेड रिबन लगाकर दिया बचने का संदेश
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. दूगड़ की प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में व्याख्यानमाला का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में चलाया जा रहा है प्राकृतिक चिकित्सा का पाठ्यक्रम
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अन्तर्गत आयोजित खेल सप्ताह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में बालदिवस का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दीपावली महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत रैली निकाली व शपथ दिलवाई एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान का 11वां दीक्षांत समारोह चैन्नई में सफलता पूर्वक आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एम.ए. पोलिटीकल साईंस विषय में भी पत्राचार कोर्स शुरू
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को मिला दर्शन के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में प्रसार भाषण माला में समावेशी शिक्षा में मूल्य शिक्षा के योगदान पर व्याख्यान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा से बी.ए. तथा एम.ए. करने आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 तक
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गरबा नृत्य का शानदार आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अन्तर्महाविद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में शिक्षा के साथ-साथ लड़कियां सीखती है घुड़सवारी भी
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान में महात्मा गांधी के 150वें जयंती दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के पदाधिकारियों ने किया जैविभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनएसएस दिवस मनाया
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘भारतीय संस्कृति का भविष्य’’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की छात्राध्यापिकाओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
- गुजरात के भुज से आये विद्यार्थियों ने किया जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का अवलोकन