Print this page

जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में न्याय की अवधारण पर व्याख्यान आयोजित

लाडनूँ, 1 फरवरी 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में संचालित अंतरिक व्याख्यानमाला में गुरूवार को डाॅ. बलवीर सिंह चारण ने ‘‘न्याय की अवधारणा एक विश्लेषण’’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान में डाॅ. चारण ने न्याय को बहुपक्षीय प्रक्रिया बताया तथा कहा कि न्याय प्रत्येक शासन की सता में शासक का लक्ष्य होना चाहिये। उन्होंने न्याय की अवधारणा में भारतीय व पाश्चात्य दृष्टिकोणों की चर्चा करते हुये दोनों के पक्षों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रगति भटनागर, कमल कुमार मोदी, रत्ना चैधरी, अभिषेेक चारण, सोमवीर सांगवान, योगेश टाक, अपूर्वा घोड़ावत आदि उपस्थित थे।

Read 4750 times

Latest from