Print this page

जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में एन.सी.सी. कैडेट्स एवं समस्त छात्राओं द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली

लाडनूँ, 26, जुलाई 2019। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में एन.सी.सी. कैडेट्स एवं समस्त छात्राओं द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत एन.सी.सी. गीत द्वारा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने वीर शहीदों को याद करते हुए उनके शौर्य और जज्बे को सलाम किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि इंसान का सबसे बड़ा मजहब राष्ट्र होता है, अतः जब भी राष्ट्र के अस्तित्व एवं स्वाभिमान की बात आये तो सभी धर्म एवं मजहबों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. त्रिपाठी ने कुछ वीर शहीदों के संस्मरण सुना कर छात्राओं को प्रेरित किया। छात्रा पवन कंवर ने देश भक्ति गीत की एकल प्रस्तुति दी। वहीं एन.सी.सी. कैडेट्स दुर्गा एवं समूह द्वारा पुलवामा घटना पर गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में कैडेट्स द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अन्त में सभी कैडेट्स द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डाॅ. प्रगति भटनागर, कमल कुमार मोदी, अभिषेक चारण, सोमवीर सांगवान, शेर सिंह राठौड़, अभिषेक शर्मा एवं मांगी लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. बलबीर सिंह चारण ने किया।

Read 3914 times

Latest from