Print this page

जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

महिला व पुरूष एक-दूसरे के पूरक होते हैं- प्रो. तिवाड़ी

लाडनूँ, 7 मार्च 2020। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में यहां आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं जेंडर चैम्पियन से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुये प्रो. रेखा तिवाड़ी ने कहा कि महिला व पुरूष परस्पर एक दूसरे के पूरक होते हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा रहता है। महिला सशक्तिकरण को कभी पुरूष विरोधी नहीं बनाया जाना चाहिये। भारतीय संस्कृति में महिलायें हमेशा दैव्य स्वरूप में मानी गई है और उसकी महत्ता को पहचाना गया है। एनएसएस प्रभारी डाॅ. प्रगति भटनागर ने महिला दिवस की बधाइ्र देते हुये सभी छात्राओं को अबला के बजाये सबला बनने और सामाजिक दायित्वों को वहन करने की सहाल दी। डाॅ. विनोद सियाग ने महिला दिवस की सार्थकता बताई और महिलाओं को अपने आपको कमजोर नहीं समझने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में नफीसा, स्नेहा पारीक, महिमा प्रजापत, दक्षता आदि स्वयंसेवी छात्राओं ने महिला दिवस सम्बंधी कविताओं का पाठ किया। रूबीना बानो, दिव्यता कोठारी, नवनिधि दौलावत, सविता भोजक, योगिता, मुस्कान बल्खी आदि ने महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक भेदभाव मिटाने के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में डाॅ. विकास शर्मा, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, अभिषेक चारण, अभिषेक शर्मा, मांगीलाल, अजयपाल सिंह भाटी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दक्षता कोठारी व आयशा ने किया।

Read 3762 times

Latest from