शिक्षा विभाग में फ्रेशर पार्टी में नृत्य, गीत, प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिक्षा के साथ अध्यात्म को किया गया है सम्बद्ध- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूँ, 12 फरवरी 2022। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आयोजित फ्रेशर पार्टी का आयोजन करके नव आगन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत व मनोरंजन करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की परम्परा व शिक्षाओं से परीचित करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यहां कैरियर के साथ कैरेक्टर निर्माण पर पूरा जोर दिया जाता है। यह विश्वविद्यालय अपने अनुशास्ताओं आचार्य तुलसी, महाप्रज्ञ और अब महाश्रमण की ऊर्जाओं से संचालित है, जहां व्यवहार में अध्यात्म को शिक्षा के साथ सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां शिक्षा विभाग में दी जाने वाली पूरे प्रांत और देश भर के शिक्षाविद् बेहतरीन और अनुकरणीय मानते हैं। उन्होंने नवागन्तुक विद्यार्थियों से यहां की व्यवस्थाओं, मर्यादाओं के पालन के साथ जीवन मूल्यों की जीवन में रक्षा करने व उन्हें आगे बढाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने आभार ज्ञापित करते हुए छात्राओं को अनुशासन, प्रोत्साहन और प्रेरणाएं प्रदान की और आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बनाई एक डोक्यूमेंटरी फिल्म भी प्रस्तुत की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के भ्रमण में आर्ट गैलरी की कला का प्रदर्शन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियेागिताओं के बाद परिणाम घोषित करते हुए मिस फ्रेशर के लिए साक्षी शर्मा का चयन करके उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार मिस दिवा के रूप में मोनिका सोनी का और मिस यूनिक के रूप में अभिलाषा शर्मा का चयन करके उन्हें भी सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुनीता, उर्मिला, सपना, प्रीति, मल्लिका जोशी, शोभा भोजक आदि ने विभिन्न गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। दिव्या पारीक ने गिटार पर गीत प्रस्तुत किया। अभिलाषा स्वामी, निशा स्वामी, दिव्या पारीक आदि ने गीत प्रस्तुत किए। निकिता पटेल ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए स्कूल जीवन पर प्रकाश डाला। मिस फ्रेशर आदि के लिए चयन सम्बंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कैट वॉक करना, टॉफियों से लक्ष्य पर निशाना लगाना, अपने आप की परिचयात्मक प्रस्तुति देना, अपनी रूचि के अनुसार नृत्य, गीत, स्पीच, एक्टिंग आदि प्रस्तुत करने और लॉटरी में निकला कार्यक्रम प्रस्तुत करना शामिल था। कई राउंड में हुई इन प्रतियोगिताओं के बाद घोषित इनके परिणामों में साक्षी शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया, मोनिका सोनी को मिस दिवा और अभिलाषा शर्मा को मिस यूनिक चुना गया। निर्णायक मंडल में डॉ. लिपि जैन, डॉ. पुष्पा शर्मा व प्रगति चौरड़िया शामिल थी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में छात्राध्यापिका मोना ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. गिरीराज भोजक, डॉ. अमिता जैन, डॉ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़, अभिषेक चारण, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. सरोज राय, अजयपाल सिंह भाटी, डॉ. अभिषेक शर्मा आदि तथा बड़ी संख्या में छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Read 1198 times

Latest from