Print this page

एनएसएस द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित

लाडनूँ, 21 अक्टूबर 2022। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकांे द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत कैम्पस एवं हॉस्टल के आस-पास के स्थानों से प्लास्टिक एकत्रित करते हुए सफाई की। डॉ. आभा सिहं द्वारा कार्यक्रम के उदे्श्य पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत करणीय कार्यों से स्वयंसेविकाओं को अवगत करवाया। खुशी जोधा एवं अन्य स्वयंसेविकाओं ने प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर कविता, भाषण द्वारा प्रकाश डाला। कार्यक्रम में द्वितीय इकाई प्रभारी डॉ. रविन्द्र सिहं राठौड़ ने आभार ज्ञापित किया। प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. आभा सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

Read 2787 times

Latest from