ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही

लाडनूँ 9 नवम्बर 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में चल रही गतिविधियों के अंतर्गत ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.बी.एल.जैन की अध्यक्षता में किया गया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिव्या भास्कर ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने बताया कि दीपावली का पर्व सद्गुणों का विकास करता है। यह पर्व विविधता में एकता के सूत्र में बांधता हैं। अनीषा खीचर ने दीपावली की महत्ता को प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बताया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ अमिता जैन ने किया।

Read 856 times

Latest from