जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का बीस सदस्यीय ताईवानी दल ने किया दौरा
भारतीय धर्म-संस्कृति को विकृत होने से बचाया जाना जरूरी- प्रो. हुआंग
लाडनूँ, 25 जनवरी 2019। ताईवान की नेशनल चेन्गची यूनिवर्सिटी के सस्कृत, पाली एवं भारतीय धर्म संस्थान के प्रो. पोची हुआंग ने कहा है कि भारतीय धर्म, संस्कृति व भाषाओं में जो सरलता, सहजता व लचीलापन है और इसी कारण लाखों सालों से यह अमिट हैं। उन्होंने समय के साथ आ रहे परिवर्तनों को आवश्यक बताया, लेकिन कहा कि मूल स्वरूप से बिना छेड़छाड़ के ऐसे परिवर्तन हों तब तक ठीक है, लेकिन पश्चिमी देशों के प्रभाव से विकृत होने से बचाना भी आवश्यक है। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में अपने 20 सदस्यीय दल के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर आये थे तथा यहां विश्वविद्यालय में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय विचार गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। नेशनल चेन्गची विश्वविद्यालय ताईवान के चाईनीज रिलीजन्स अध्ययन केन्द्र के निदेशक इसी-शु-वी ने कहा कि चीन और भारत की सांस्कृतिक एकता हजारों साल प्राचीन है। चीन के धर्म पर भारतीय धर्मों का बहुत अधिक प्रभाव रहा है और भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को चीन ने हू-बहू स्वीकार किया था।
शोध द्वारा सिद्ध किये योग के प्रभाव
डाॅ. समणी श्रेयस प्रज्ञा ने संगोष्ठी में योग विषय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान के योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के अन्तर्गत बहुत सारे शोध कार्य हुये हैं तथा किये जा रहे हैं। इन शोध के माध्यम से प्राचीन योग एवं आचार्य महाप्रज्ञ प्रणीत प्रेक्षाध्यान के प्रभावों को सिद्ध किया गया है। डाॅ. समणी अमल प्रज्ञा ने जैन दर्शन के बारे में बताते हुये कहा कि जीवन शुद्धि को महत्व देने वाले जैन धर्म ने हजारों सालों बाद भी श्रावकों के जीवन को विशुद्ध बनाये रखना आसान किया है। अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के बाद इस दल ने जैन विश्वभारती संस्थान परिसर का अवलोकन किया। इस दल ने जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग, प्राकृत व संस्कृत विभाग, ग्रंथागार केन्द्रीय पुस्तकालय, आर्ट गैलरी आदि को देखा तथा उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उनके साथ डाॅ. समणी ऋजुप्रज्ञा व डाॅ. योगेश कुमार जैन थे।
दोनों विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक समझौते पर वार्ता
इस ताईवानी दल ने बाद में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ से वार्ता की तथा संस्थान व उसके द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में रूचि दिखाई। प्रो. दूगड़ ने उन्हें चीन व भारत की संस्कृतियों की समानता, धार्मिक- दार्शनिक-आयुर्वेदिक समानताओं के बारे में बताया तथा कहा कि दोनों देशों को परस्पर एक-दूसरे से सीखने को बहुत कुछ है। वार्ता के दौरान ताईवान के नेशनल चेन्गची यूनिवर्सिटी एवं जैविभा विश्वविद्यालय दोनों के बीच शैक्षणिक समझौता करने पर चर्चा हुई और तय किया गया कि शीघ्र ही दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एमओयू करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। यह 20 सदस्यीय ताईवानी दल बाद में परिसर में विराजित मुनिश्री जयकुमार के दर्शन किये और उनसे धर्म-दर्शन व योग व प्रेक्षाध्यान पर चर्चा की। मुनिश्री ने उन्हें प्रेक्षाध्यान की वैज्ञानिक विधि व उसके प्रभावों के बारे में समझाया और कहा कि केवल ध्यान ही नहीं बल्कि सहज योग की श्रेष्ठतम विधियों में सबसे श्रेष्ठ विधि प्रेक्षाध्यान को कहा जा सकता है।
Latest from
- भारत सरकार के सहयोग से द्विदिवसीय ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि अभियान’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- एनसीसी गतिविधियों का किया कमांडिंग ऑफिसर ने निरीक्षण
- अनुशासन और मर्यादाओं के लिए शिक्षार्थियों को राम से प्रेरणा लेनी चाहिए- प्रो. जैन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निकाली गई साइबर सुरक्षा रैली
- जी-20 सम्मेलन के प्रति जागरूकता हेतु प्रसार गतिविधियों का आयोजन
- खानपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने किया घर-घर जाकर सर्वे
- अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा अहिंसा व शांति की आवश्यकता पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेमिनार में किया तेरापंथ धर्मसंघ की पांडुलिपियों पर व्याख्यान
- एनएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
- पुरूषार्थ के लिए संकल्प का पर्व है भारतीय नववर्ष- प्रो. जैन
- 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल - प्रेयस सोनी
- छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा
- विश्व निद्रा दिवस का आयोजन और नींद के लिए प्राचीन भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
- ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
- ‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ पर व्याख्यान आयोजित
- विद्यार्थियों ने किया शांतिपीठ का शैद्वाणिक भ्रमण और बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
- प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान का आयोजन
- शिक्षा जगत में आए नवाचारों पर में वर्कशॉप आयोजित
- साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन
- जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
- महिला जीवन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महती आवश्यकता- डीएसपी ढाका
- तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाने और प्रेम व सौहार्द्र बढाने का पर्व है होली’- प्रो. जैन
- होली के गीतों के साथ छात्राओं ने मचाया धमाल
- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान दिवस’ थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
- मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम
- गूढ विषयों को समझना आसान हो जाता है कथा साहित्य से- प्रो. ऋषभचन्द जैन
- उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित मौलिक मूल्यों से संभव है राष्ट्र का पुनर्निर्माण- संमणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग
- ‘रोगमुक्त भारत’ पर व्याख्यान में बताई ‘वन हेल्थ एप्रोच’ अवधारणा में पशु-पक्षी, वनस्पति, मनुष्य सबकी चिकित्सा एक साथ
- वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं, थानैं नैणां में बसाल्यूं, राज पलकां में बंद कर राखूंली’
- नाटक, आशु भाषण एवं पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
- पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा को बढ़ावा देने में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- स्टाफ ने लिया खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा
- राजस्थानी पुस्तक ‘रूड़ो राजस्थान: गौरव ज्ञान हजारा’ का विमोचन समारोह आयोजित
- दिल्ली से लौटी एनसीसी कैडेट का स्वागत
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लम्बी कुद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संत जहां भी जाते हैं, मंगल भावों का प्रसार करते हैं- मुनिश्री विजय कुमार
- जैन दर्शन के अनुसार देश का प्रत्येक नागरिक जैन है- प्रो. दुबे
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्वतंत्रता-संग्राम में जैन सैनानियों के भूले-बिसरे इतिहास पर हुई चर्चा
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- बसन्त पंचमी महोत्सव का आयोजन