JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
5 + 2
Back to News
General

एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने किया श्रमदान व कई प्रतियोगिताएं आयोजित

एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने किया श्रमदान व कई प्रतियोगिताएं आयोजित

लाडनूँ, 8 जनवरी 2022। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विवविद्यालय) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने संस्थान परिसर में श्रमदान व साफ-सफाई की। इस सत्र के दौरान दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि श्रमदान न केवल सेवा का माध्यम है, बल्कि इससे व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। उन्होंने इसे अपने दैनिक जीवन में भी अपनाने पर बल दिया। बौद्धिक सत्र के दौरान आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत समाज सेवा, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति सांप्रदायिक सद्भाव आदि बिंदुओं पर विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ये सभी कार्यक्रम दोनों इकाई प्रभारियों डॉ. प्रगति भटनागर एवं डॉ. बलवीर सिंह के नेतृत्व में हुए।

Share:
Latest News