श्स्वच्छता ही सेवा अभियानश् में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में जैविभा विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
लाडनूँ, 21 सितम्बर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार श्स्वच्छता ही सेवा अभियानश् के तहत संचालित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा छात्राओं ने अनुपयोगी व कबाड़ बन चुकी सामग्री से उपयोगी और आकर्षक वस्तुओं का निर्माण करके स्वच्छता को नवीन आयाम प्रदान किया।
कबाड़ से जुगाड़ का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण
इसी तरह अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़े में छात्राओं ने अनुपयोगी सामान से उपयोगी सामग्री निर्मित करके कचरा कम करने और हर वस्तु को उपयोगी सिद्ध करने की मिसाल प्रस्तुत की। इसके तहत एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने घर में नाकारा एवं कचरे के रूप में पड़े सामान को प्रयोग करते हुए अलग-अलग रूपों में उपयोगी व आकर्षक चीजों का निर्माण किया। उनके द्वारा तैयार इन विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि अन्य विद्यार्थियों में भी कचरे के रूप में पड़े सामान को उपयोगी बनाने की प्रेरणा जागृत हो सके। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने विभिन्न तैयार की गई सामग्री का अवलोकन किया और इसे संसाधनों के अंतिम रूप में प्रयोग करने के रूप में काफी प्रेरणादायक बताया। स्वयंसेविकाओं ने यह कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम प्रभारी एवं समन्वयक डॉ. आभा सिंह तथा इकाई द्वितीय प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया।




