JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
9 + 2
Back to News
General

महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन

महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन

महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा आज भी जरूरी हैं- डाॅ. विष्णु कुमार

लाडनूँ, 1 अक्टूबर 2024। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डाॅ. विष्णु कुमार ने कहा कि आज गांधीजी के बताए हुए सत्य व अहिसा के मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने अपने अहिंसात्मक आंदोलन के बते पर अंग्रेज सरकार की मनमानियों का मुकाबला किया। इनमें चंपारण व खेड़ा सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, धरसाना का सत्याग्रह आदि सफल रहे। उनके सत्याग्रह का अमेरिकन, क्टिविस्ट मार्टिन लूथर, जेम्स बेवल आदि पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। अहिंसा का विज्ञान व्यक्ति को शुद्ध लोकतंत्र के मार्ग पर ले जाने में सक्षमा है। गांधी ने स्वदेशी आंदोलन, हिन्दू-मुस्लिम एकता, शिक्षा क साथ स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा की भाषा मातृभाषा रखे जाने आदि महत्वपूर्ण कार्य किये। उनकी ताकत सत्य और अहिंसा ही थी। आज भी उनके सिद्धान्तों को अपनाकर समाज में महत्त्वपूर्ण बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में विभाग की छात्राएं, संकाय सदस्य सहायक प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह, डाॅ. गिरधारी लाल शर्मा, कुशाल, ममता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share:
Latest News