JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
3 + 9
Back to News
General

सतर्कता जागरूकता सप्ताह में पोस्टर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह में पोस्टर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

लाडनूँ, 29 अक्टूबर 2025। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में आयोजित किये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2025 के दूसरे तथा तीसरे दिन पोस्टर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया, जिनमे संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता प्रतियोगिता में सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु न्यूनतम प्रतिशतांक 60 प्रतिशत रखा गया जो 52 विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। 10 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत तथा 9 विद्यार्थियों प्रियंका चैधरी, नफीसा बानो, पूजा चैधरी, निकिता स्वामी, आरती चैहान, रश्मि सैनी, शाहिना बानो, साक्षी सोनी एवं राजलक्ष्मी कंवर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता प्रथम स्थान मीनाक्षी बाफना, द्वितीय स्थान हर्षिता, चंचल सोनी एवं निकिता स्वामी तथा तृतीय स्थान कृतिका एवं ममता ने प्राप्त किए। विद्यार्थियों के परिणाम घोषित करते हुए प्रो. बीएल. जैन ने कहा कि विभाग ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम सभी ईमानदारी एवं नैतिकता को अपने आचरण का अंग नहीं बनायेंगे, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण संभव नहीं होगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरधारी शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य भ्रष्टाचार निवारण के क्षेत्र में विधिक प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत करवाना है, जिनमे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, लोकपाल आदि प्रमुख हैं।

Share:
Latest News