JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
7 + 8
Back to News
General

’योग महोत्सव 2026’ में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

’योग महोत्सव 2026’ में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मन और आत्मा को शुद्ध करने का एक प्रभावी माध्यम भी- आचार्य श्री महाश्रमण,

लाडनूँ, 16 अप्रेल 2026। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में संस्थान के योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ’योग महोत्सव 2026’ के 66वें कांउटडाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत 16 अप्रेल को प्रातः सुधर्मा सभा में आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य एवं कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की अध्यक्षता में उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच योग महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने ज्ञान, दर्शन व चारित्र को योग का माध्यम और योग को आत्मिक उन्नति, संयम और स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने अष्टांग योग की चर्चा करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मन और आत्मा को शुद्ध करने का एक प्रभावी माध्यम भी है। संस्थान के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री कुमार श्रमण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति के जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मकता का विकास होता है।

भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है योग

योग महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व अपना रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. युवराजसिंह खंगारोत ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग का संदेश पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के अन्तर्गत नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र सहारण का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन विश्वभारती के अध्यक्ष अमरचन्द लूंकड़ भी उपस्थित रहे। समारोह में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

विद्यार्थियों का योग प्रदर्शन रहा विशेष आकर्षण का केंद्र

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाद में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन रहा। विद्यार्थियों ने संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। अनुशासित और प्रेरणादायक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम ने भी पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

इन सबकी रही उपस्थिति, नियमित योग का लिया संकल्प

कार्यक्रम में धर्मचन्द लूंकड, जयंतीलाल सुराणा, प्रमोद बैद, पन्नालाल भंसाली, हनुमानमल जांगीड, सुशील शर्मा आदि गणमान्य जन तथा भारत विकास परिषद, अग्रवाल समाज सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी और स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीमती केशरदेवी सेठी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री भूतोड़िया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री जौहरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्की डिफेंस एकेडमी, मौलाना आजाद उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण के अलावा अनेक साधु-संत, श्रावक-श्राविकाएं एवं स्थानीय नागरिक सहित करीब एक हजार लोग उपस्थित रहे और योग महोत्सव में भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। अंत में आभार ज्ञापन प्रो. बी.एल. जैन ने किया।

Share:
Latest News