JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
1 + 5
Back to News
General

शैक्षणिक भ्रमण दल ने किया सालासर, सरदारशहर व मंगलपुरा का भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण दल ने किया सालासर, सरदारशहर व मंगलपुरा का भ्रमण

छात्राध्यापिकाओं के दल ने जाना आचार्य महाप्रज्ञ का सम्पूर्ण जीवनवृत

लाडनूँ, 5 अगस्त 2022। जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्राध्यापिकाओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए यहां से रवाना हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन के नेतृत्व में इस दल ने सालासर, सरदारशहर स्थित महाप्रज्ञ आर्ट गैलरी व पीठ का बालाजी आदि प्रसिद्ध धर्मस्थलों का भ्रमण करके महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। सरदार शहर के आचार्य महाप्रज्ञ दर्शन आर्ट गैलरी में दो ऑडिटोरियम में भ्रमण किया गया। इसमें छात्राध्यापिकाओं ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ के जीवन के सम्पूर्ण वृतांत के बचपन से लेकर समाधि तक के इलेक्ट्रोनिक मॉडल्स का अवलोकन किया और उनके जीवन की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने लघु वतचित्र भी इस सम्बंध में देखा। यह सब वहां के प्रभारी गाइड बजरंग सैन ने सभी को पूरी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की, जिनका समाधान प्रो. जैन व अन्य प्राध्यापकों ने किया। छात्राओं ने सालासर बालाजी धाम व पीठ का बालाजी धाम का भ्रमण करके इन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की तथा दोनों स्थानों का इतिहास, महतवपूर्ण घटनाओं एवं धार्मिक आस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण दल में 60 छात्राध्यापिकओं के अलवा प्रो. बीएल जैन, डॉ. अमिता जैन, डॉ. सरोज राय, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. बी. प्रधान, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, डॉ. गिरीराज भोजक आदि भी थे।

Share:
Latest News