संस्थान के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
आचार्य महाप्रज्ञ मुक्त चेतना स्वरूप विशिष्ट व्यक्तित्व थे- प्रो. दूगड़
लाडनूँ, 23 जून 2025। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के द्वितीय अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित करके उनके जीवन, कर्तृत्व एवं अवदान को याद किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि वे एक विशिष्ट व्यक्तित्व थे। वे सम्प्रदाय से सम्बद्ध होने के बावजूद एक मुक्त चेतना थे। वे किसी से भी बंधे हुए नहीं होकर पूर्ण स्वतंत्र चेतना के स्वरूप थे। उनको किसी से कोई लाग-लपेट नहीं थी। उन्होंने वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए आध्यात्मिक मार्ग प्रस्तुत किया। कुलपति ने बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान के विकास में और संस्थान के विचारों के विकास में उनका महतवपूर्ण योगदान रहा था। संस्थान के प्रारम्भिक चार विभाग अहिंसा एवं शांति विभाग, प्राकृत व संस्कृत विभाग, योग एवं जीवन विज्ञान विभाग और जैनविधा विभाग उनकी ही देन रहे। इन चारों विभागों में उनकी विचारधारा के अनुरूप ही पाठ्यक्रमों का निर्माण किया गया था। इनके साथ ही वे चाहते थे कि में भारतीय प्राच्य विधाओं के विकास में विश्वविद्यालय अग्रणी रहे। उनकी भावनाओं के अनुरूप ज्योतिष, प्राकृतिक चिकित्सा, राजस्थानी भाषा आदि में कोर्स प्रारम्भ किए गए हैं। आयुर्वेद में भी पाठ्यक्रम शुरू करवाने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि महाप्रज्ञ की भावनाओं के अनुरूप यह विश्वविद्यालय नोलेज सिटी से आगे बढ कर ‘विजडम सिटी’ के रूप में विकसित किया जाना है। कार्यक्रम में प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. जिनेन्द जैन, प्रो. बीएल जैन, डा. प्रद्युम्नसिंह शेखावत आदि ने भी अपने विचार रखते हुए आचार्य महाप्रज्ञ को संत, दार्शनिक, परफेक्ट व्यक्ति, जीवन विज्ञान व प्रेक्षाध्यान के प्रणेता आदि के रूप में प्रतिपादित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार राजेश मौजा, डिप्टी रजिस्ट्रार अभिनव सक्सेना, दीपाराम खोजा, मोहन सियोल, प्रो. दामोदर शास्त्री, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. बलबीर सिंह, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डाॅ. लिपि जैन, डाॅ. मनीष भटनागर, अभिषेक चारण, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. आभा सिंह, डाॅ. रामदेव साहू, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. गिरीराज भोजक, ईर्या जैन, डाॅ. मनीषा जैन, डाॅ. प्रगति भटनागर, प्रगति चैरड़िया, डाॅ. आयुषी शर्मा, डाॅ. विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Latest from
- जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन
- एक दिवसीय परामर्शदाता कार्यशाला आयोजित
- साढे चार सालों का कोर्स पूरा करके विद्यार्थी बन सकेंगे नेचुरोपैथी डाॅक्टर
- जैविभा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने जोधपुर में गोल्ड मैडल जीता
- 25 एनसीसी गल्र्स को किया गया ‘बी’ सर्टिफिकेट्स का वितरण
- करूणा, सहिष्णुता व शांतिपूर्ण जीवन शैली के लिए अहिंसा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- पदमपुरा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- खानपुर गांव व विद्यालय में ‘हरित ग्राम कार्यक्रम’ का आयोजन कर पर्यावरण चेतना जागृत की
- कुलपति प्रो. दूगड़ ने की उप राष्ट्रपति से भेंट
- जैविभा विश्वविद्यालय में प्रसार भाषण माला में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान
- साक्षरता सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है, साक्षर अवश्य बनें
- सामाजिक समरसता दिवस एवं सहभोज का आयोजन
- छात्राध्यापिकाओं की फेयरवेल्स पार्टी ‘शुभ भावना 2025’ का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया जागरूकता चलचित्र का प्रदर्शन
- ‘जैन दर्शन में सम्यक् दर्शन का वैशिष्ट्य’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी बाफना प्रथम व प्रकृति चैधरी द्वितीय रही
- ‘जैन आचार सिद्धांतों का उद्भव एवं विकास’ पर व्याख्यान आयोजित
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम पर किया छात्राध्यापिकाओं को जागरूक
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- जैन विश्वभारती संस्थान का 35वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित।
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित