शांति के लिए समन्वय जरूरी है, सहयोग नहीं- प्रो. सोढी
भारतीय दार्शनिक दिवस पर पर आयोजित समारोह में स्थाई शांति पर विचार
लाडनूँ, 24 जुलाई 2023। राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (आरजीएनवाईडी) चंडीगढ के लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. इन्द्रजीत सिंह सोढी ने कहा है कि शांति को केवल युद्ध की रोकथाम के रूप में ही नहीं होती है, बल्कि शांति उससे आगे होती है और वह है मन की शांति, तनाव मुक्त जीवन। हम जितना ज्यादा फैलाव देश की सीमाओं का या आर्थिक क्षेत्र में करते हैं, उतनी ही शांति को भंग करते हैं। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान के महाप्रज्ञ आॅडिटोरियम में भारतीय दार्शनिक दिवस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान का केन्द्र रहा है। यहां तक्षशिला, नालन्दा जैसे विश्वविद्यालय रहे हैं, जिनसे दुनिया भर के विद्धानों ने ज्ञान प्राप्त किया। भारत में ज्ञान की पुस्तकें बहुत थी, जो संस्कृत आदि भाषाओं में थी और उनका अनुवाद अनेक अन्य भाषाओं में किया गया। कोरोना ने परे विश्व की शांति को हिला दिया था, अमेरिका जैसे स्वास्थ्य का नारा देने वाले देश विफल हो गए, लेकिन भारत ने अपनी सार्थकता को सिद्ध किया। विशाल जनसंख्या में बावजूद भारत ने सबको पीछे छोड़ा, यह हमारे ज्ञान के कारण ही है। यहां संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में इंडियन कौंसिल आफ फिलाॅसोफिकल रिसर्च (आईसीपीआर) के सहयोग से ‘स्थायी शांति के लिए दार्शनिक साधनों की तलाश’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि कोरोना से कुछ देशों को मिल कर चलने का संदेश दिया, जो अब तक उनके समझ में नहीं आ रहा था।
प्रकृति से छेड़छाड़ से होती है शांति भंग
प्रो. सोढी ने टेक्नोलोजी, साईबर क्राईम, पर्यावरण आदि की स्थितियों को लेकर शांति की अवस्था और विश्व शांति दिवस के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन और शांति एक दूसरे के पूरक हैं। जलजला या भूकम्प आने का कारण प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है। इससे जन समुदाय की शांति भंग होती है। हम प्रकृति की शांति को भंग करते हैं, तो प्रकृति उसका परिणाम भी हमें देती है। उन्होंने सहयोग और समन्वय को परिभाषित करते हुए कहा कि शांति के लिए समन्वय जरूरी है, केवल सहयोग नहीं। भारतीय ऋषियों ने समन्वय पर जोर दिया था, लेकिन हम सहयोग कर देते हैं, पर समन्वय नहीं कर पाते। शांति के लिए अनुशासन भी जरूरी है। केवल अपने हिसाब से जीना कभी शांति नहीं ला सकता। धर्म का मतलब शांति से रहना, सहयोग से रहना और परस्पर सामंजस्य से रहना होता है। लेकिन, आज लोग धर्म के लिए लड़ते हैं, जो गलत है। दर्शन विवेकपूर्वक व ज्ञान पूर्वक बात बताने को कहते हैं। दर्शन से समझा और समझाया जा सकता है। भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा वाला देश है और सह अस्तित्व ही शांति का प्रेरक होता है।
आखिर शांति की पहचान क्या है
मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन कौंसिल आॅफ फिलोसोफिकल रिसर्च (आईसीपीआर) के पूर्व सचिव एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसआर व्यास ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब सभी लोग शांति की बात करते हैं, फिर भी शांति नहीं आती, तो सोचने की बात है कि आखिर शांति क्या है। सभी देश, सभी धर्म, संत-महात्मा, अनुयायी, संगठन आदि सब शांति के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम शांति को पहचानते ही नहीं और जिसे हम पहचान नहीं पाते उसकी तलाश मुश्किल होती है। शांति के लिए ही सारी अशांति फैली हुई है। उन्होंने सार्वजनिक शांति या सामुहिक शांति को कोरी कल्पना बताई और कहा कि शांति केवल वैयक्तिक ही हो सकती है। शांति को कहीं बाहर से नहीं खरीदा जा सकता। शांति हमेशा अंदर से होती है। शांति रचनात्मक होती है। उसका निर्माण जितने समय तक और जितने प्रतिशत तक हम कर पाते हैं, उतना ही गुस्सा, ईष्र्या, लालच आदि नियंत्रण में रहते हैं। उन्होंने कहा कि साधु-संत आदि शांति नहीं दे सकते, वे केवल प्रेरक होते हैं। हम दूसरों को प्रेरक मान सकते हैं, लेकिन प्रयत्न हमें खुद को ही करने होंगे।
आत्मनिर्भरता से शांति नहीं मिल सकती
जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ न कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकतम युद्ध धर्म के नाम पर लड़े गए, लेकिन शांति का मार्ग भी धर्म ही दिखाता है। यह देखने वाले पर निर्भर करता है कि वह कोैन सा मार्ग देखता है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भरता या स्वावलम्बन से शांति खंडित हो रही है। इसलिए अन्तर्निर्भर बनना जरूरी हो गया है। हमें एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना को बढाना होगा। परस्पर सहयोग बढाने से शांति कायम हो सकती है। उन्होंने अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण को भी जरूरी बताया और कहा कि हमारी इच्छाएं जितनी कम होंगी, उतने ही परिमाण में शांति बढती जाएगी। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुमुक्षु बहिनों द्वारा मंगलगान करके किया गया। अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवर्तन प्रारम्भ में संयोजक डा. लिपि जैन ने किया। अंत में आभार ज्ञापन डा. बलवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. नलिन के. शास्त्री, प्रो. बीएल जैन, विनीत सुराणा, प्रो. आनन्द सिंह त्रिपाठी, आरके जैन, डा. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डा. अमिता जैन, डा. मनीष भटनागर, डा. प्रगति भटनागर, डा. गिरधारीलाल शर्मा, दीपाराम खोजा, पंकज भटनागर, डा. सरोज राय, डा. आभा सिंह, समस्त संकाय सदस्य, ममुक्षु बहिनें, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
Latest from
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित
- ‘सशक्त नारीःसशक्त राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ
- ‘प्राकृत वांगमय में तनाव प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- लाडनूँ की प्रगति को दूरस्थ व ऑनलाईन शिक्षा में ‘ए’ ग्रेड मिला
- संस्थान के सदस्यों ने अनुशास्ता आचार्य के दर्शन किए
- बिरसा मुण्डा जयन्ती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया, आदिवासियों के विकास पर चर्चा
- गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही
- आचार्य तुलसी की 110 वीं जयंती पर गुरू सुमरिन सभा आयोजित
- पूजा-अर्चना, भजन-संगीत के साथ मनाया दीपावली का पर्व
- साधना से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक-मानसिक शक्तियों का विकास संभव- प्रो. जैन
- ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव में ‘मूल्य शिक्षा का महत्त्व’ पर सेमिनार आयोजित
- भ्रष्टाचार के विरोध एवं राष्ट्र समर्पण के लिए सतत सतर्क व जागरूकता जरूरी
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली का आयोजन
- एनएसएस के स्वच्छता अभियान में व्याख्यान का आयोजन
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित
- एल्युम्नी मीट का आयोजन में पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव व स्मृतियां
- नवागन्तुक छात्राध्यापिकाओं का स्वागत समारोह आयोजित
- साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- ‘आधुनिक परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- छात्राओं ने लघु नाटिका से अंधविश्वास उन्मूलन का संदेश दिया
- मासिक व्याख्यानमाला में सट्टक परम्परा पर व्याख्यान आयोजित
- एनसीसी कैडेट्स की महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई
- एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान
- जैविभा विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
- भगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
- एंटी रैगिंग डे पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
- स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
- पांच दिवसीय ‘पंच प्राण’ कार्यक्रम श्रृंखला के तहत सभी ने ली मातृवंदना की शपथ
- भाषण प्रतियोगिता एवं मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लिया था भाग
- पंच प्राण पर आधारित पांच दिवसीय कार्यक्रम सुरों को अर्पित
- मेरी माटी- मेरा देश में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
- ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- शिक्षा जागरूकता रैली आयोजित कर नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से किया लोगों को जागृत
- छिपोलाई बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मेरी माटी मेरा देश में पोस्टर पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित
- संस्थान की प्रसार सम्बंधी गतिविधि आयोजित
- अहिंसा एवं शांति विभाग में वेलकम पार्टी का आयोजन
- ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगासन
- फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रन फोर फिट का आयोजन
- “मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
- महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मासिक व्याख्यान माला का आयोजन
- ‘फिट इंडिया‘ कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
- फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत ‘स्वस्थ्य मन-स्वस्थ शरीर’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्कृत दिवस पर समारोह का आयोजन
- संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन पर ली पंच प्रण संकल्प की शपथ
- खेल दिवस पर ली स्वस्थ रहने की शपथ