संस्कृत दिवस पर समारोह का आयोजन
अंतरिक्ष विज्ञान के लिए सबसे उपयुक्त भाषा संस्कृत सिद्ध हुई है- प्रो. जयकुमार
लाडनूँ, 29 अगस्त 2023। संस्कृत दिवस के अवसर पर यहां आयोजित संस्कृत समारोह उत्सव में मुख्य अतिथि प्रो. जयकुमार जैन जयपुर ने संस्कृत को विश्व की प्राचीनतम भाषा बताते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 1977 में यह स्वीकार किया कि संस्कृत सभी भाषाओं के निकट है। नासा ने भी अपने प्रकाशन के जुलाई 1987 के अंक में कम्प्यूटर के लिए सबसे उपयुक्त भाषा संस्कृत को माना है। अंतरिक्ष में संदेश भेजे जाने के लिए संस्कृत सबसे बेहतर भाषा है। अंग्रेजी व अन्य भाषाओं में संदेश भेजे जाने पर उनमें शब्द आगे-पीछे और गलत हो जाते हैं, लेकिन संस्कृत में भेजे संदेश का अर्थ यथावत रहता है। अंतरिक्ष विज्ञान के लिए संस्कृत आवश्यक है और संस्कृत साहित्य में समस्त अंतरिक्ष विज्ञान समाहित है। वैदिक साहित्य संस्कृत में है और जैन साहित्य भी बहुतायत से संस्कृत में है। उन्होंने यहां जैन विश्वभारती संस्थान के संस्कृत व प्राकृत विभाग द्वारा मंगलवार को आयोजित इस समारोह में बताया कि सम्पूर्ण जगत की प्राचीन भाषाओं में संस्कृत के साथ प्राकृत का भी महत्व है। भारत के प्राचीन शिलालेखों में प्राकृत भाषा का प्रयोग हुआ था। सम्राट अशोक महान और कलंग विजेता खारवेल के शिलालेख प्राकृत में मिलते हैं। संस्कृत के साथ प्राकृत के अध्ययन को भी महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने जहां साहित्यिक भाषा संस्कृत को बताया, वहीं लोकभाषा के रूप में प्राकृत को समानान्तर बताया।
विज्ञान की भाषा है संस्कृत
जसवंतगढ के तापड़िया संस्कृत महाविद्यालय के प्रो. चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के रूप में अपना सम्बोधन संस्कृत में देते हुए कहा कि प्राचीन काल में श्रावणी पर्व पर शाला में प्रवेश की व्यवस्था थी। प्रवेश के बाद संस्कृत में भी समस्त आचरण किए जाते थे। इसी दिन को अब संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने इस विज्ञान युग में और वायुयान युग में संस्कृत को विज्ञान की भाषा बताया और कहा कि हमारा प्राचीन ज्ञान-विज्ञान बेहतर था। हमारे यहां तो पुष्पक विमान के मात्र चिन्तन सं संचालन का उल्लेख मिलता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक बोधायन का उल्लेखकरते हुए कहा कि जो पाइथागोरस ने खोज की वह तो बोधायन बहुत पहले कर चुके थे। उन्होंने संस्कृत को तनाव व रुग्णता दूर करने वाली भाषा बताया। संस्कृत भारती संस्था के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत भारती का मुख्य उद्देश्य है, संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना और संस्कृत-संभाषण सिखाकर इसे फिर से व्यावहारिक भाषा बनाना। उन्होंने संस्कृत भारती के संस्कृत-संभाषण शिविरों में दस दिन तक प्रशिक्षण द्वारा बच्चों को संस्कृत में संभाषण योग्य बनाने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पत्राचार द्वारा संस्कृत अध्ययन भी करवाया जाता है। ‘संस्कृत परिवार योजना’, ‘संस्कृत ग्राम योजना’ और ‘संस्कृत बालकेन्द्र’ संचालन के बारे में भी बताया।
समस्त क्रियाकलापों से जुड़ी भाषा है संस्कृत
समारोह में सारस्वत विद्वान प्रो. दामोदर शास्त्री ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा संस्कृत व संस्कृति की रक्षा से ही है। उन्होंने बताया कि संस्कृत से वाणी शुद्ध होती है। पाणिनी ने तीन शास्त्रों की रचना की, वैद्यक, योगशास्त्र एवं व्याकरण। इनमें वैद्यक शरीर की शुद्धि करता है, योग मन को शुद्ध बनाता है और व्याकरण वाणी को शुद्ध करता है। उन्होंने श्रावणी पर्व पर उपाकर्म को क्षमावाणी पर्व के रूप में तथा वेदवाक्य ‘एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति’ को अनेकान्त का मूल बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत व प्राकृत परस्पर पूरक भाषाएं हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो. जैनेन्द्रकुमार जैन ने कहा कि जीवन के समस्त क्रियाकलापों व दिनचर्या से जुड़ी हुई भाषा है संस्कृत। हम पूजा पद्धति में संस्कत का ही इस्तेमाल करते हैं। जीवन का हर पहलु संस्कृत से जुड़ा हुआ है। इसमें दैनिक व्यवहार, व्यापार, सामाजिक जीवन, व्यक्त्गित जीवन, मानवीय मूल्यों की उद्भावनाएं आदि सभी संस्कृत साहित्य से ही मिलती है। उन्होंने राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, जो अब केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बन चुका है के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुमुक्षु बहिनों ने भी संस्कृत में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रारम्भ में स्वागत वक्तव्य डॉ. समणी संगीतप्रज्ञा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मंगलाचरण से प्रारम्भ किया गया। अंत में डॉ. सत्यनारायण भारद्वाज ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सब्यसाची सारंगी ने किया।
Latest from
- व्याख्यानमाला में सर्वमान्य आचार्य कुंदकुंद के साहित्य पर सूक्ष्मता से विवेचन प्रस्तुत
- संस्कार निर्माण के साथ योग शिक्षा रोजगार प्राप्ति का भी साधन- प्रो. त्रिपाठी
- स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित
- महिलाओं व पुरूषों की प्रजनन प्रणाली और बांझपन के कारण और निवारण पर विमर्श
- पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी ने अहिंसक सम्प्रेषण लोगों के दिलों तक पहुंचाया- प्रो. चितलांगिया
- ‘भारतीय परंपराओं में अहिंसक संप्रेषण की खोज’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान का 34वें स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- ‘जीवन में सफलता के मंत्र’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान की एनएसएस छात्रा बेंदा ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया योग का प्रदर्शन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित
- डाॅ. शेखावत द्वारा इजाद किए गए एआई पर्यावरण मोनिटरिंग उपकरण को अन्तर्राष्ट्रीय पेटेंट मिला
- ‘मेरा प्रथम वोट- मेरा देश’ अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ली शपथ
- सुख, आनन्द और प्रसन्नता का विज्ञान है नैतिकता- प्रो. बीएम शर्मा
- सस्थान में आईसीपीआर की ओर से वैश्वीकरण की नैतिकता पर व्याख्यान आयोजित
- एनएसएस की स्वयंसेविका खुशी जोधा का युवा संसद के लिए राज्य स्तर पर चयन
- संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह का अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में वाशी, नवी मुम्बई, महाराष्ट्र में भव्य आयोजन
- वसंत पंचमी पर गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से रिझाया मां शारदे को
- नई शिक्षा नीति जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 6 छात्राओं ने किया टॉप
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का कौशल
- आशु भाषण, पोस्टर पेंटिंग व एकल गायन कविता प्रतियोगिता आयोजित
- नैतिकता की सीख देने वाले नाटकों और राजस्थानी रंगों से सजी रंगोलियों की प्रस्तुति
- आध्यात्मिक मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान आयोजित
- पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- ग्राम खानपुर व भियाणी में विकसित भारत जागरूकता रैली निकाली
- नई शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया
- विश्व दार्शनिक दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजित
- युवाओं में राष्ट्रीय भावना की जागृति आवश्यक- प्रो. रेखा तिवाड़ी
- संस्कार-निर्माण के लिए एकाग्रता, संकल्प शक्ति व आवेश पर नियंत्रण का अभ्यास जरूरी
- सक्षम युवा सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार - प्रो. जैन
- एक दिवसीय युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर बताए गणित के जादुई फार्मूले
- राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन
- अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया
- लैंगिक असमानता की रोकथाम के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम में व्याख्यान आयोजित
- ‘सशक्त नारीःसशक्त राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ
- ‘प्राकृत वांगमय में तनाव प्रबंधन के सूत्र’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- लाडनूँ की प्रगति को दूरस्थ व ऑनलाईन शिक्षा में ‘ए’ ग्रेड मिला
- संस्थान के सदस्यों ने अनुशास्ता आचार्य के दर्शन किए
- बिरसा मुण्डा जयन्ती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया, आदिवासियों के विकास पर चर्चा
- गायन प्रतियोगिता में रेणु मनोत प्रथम रही
- आचार्य तुलसी की 110 वीं जयंती पर गुरू सुमरिन सभा आयोजित
- पूजा-अर्चना, भजन-संगीत के साथ मनाया दीपावली का पर्व
- साधना से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक-मानसिक शक्तियों का विकास संभव- प्रो. जैन
- ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या भास्कर प्रथम रही
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव में ‘मूल्य शिक्षा का महत्त्व’ पर सेमिनार आयोजित
- भ्रष्टाचार के विरोध एवं राष्ट्र समर्पण के लिए सतत सतर्क व जागरूकता जरूरी
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली का आयोजन
- एनएसएस के स्वच्छता अभियान में व्याख्यान का आयोजन