‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ पर व्याख्यान आयोजित
अहंकार और अज्ञान दूर करने पर ही सम्यक दर्शन व पोजिटीव एटीट्यूट संभव- प्रो शाह
लाडनूँ, 14 मार्च 2023। जैन विश्वभारती संस्थान के जैनविद्याएवं तुलनात्मक धर्म तथा दर्शनविभाग के अन्तर्गत महादेवलाल सरावगी अलनेकान्त शोधपीठ के तत्वावधान में आचार्य तुलसी श्रुतसंवर्द्धिनी व्याख्यानमाला में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। एलडी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलोजी अहमदाबाद के पूर्व निदेशक एवं श्रुत रत्नाकर के संस्थापक व पायोनियर ट्रस्टी प्रो. जितेन्द्र बी. शाह ने इस वार्षिक व्याख्यानमाला में ‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ विषय पर मंगलवार को अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की अध्यक्षता में यहां आचार्य महाश्रमण ऑडिटोरियम में आयोजित इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रो. शाह ने कहा कि सम्यक् दर्शन बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। 2300 साल पहले आचार्य आर्यभद्रबाहु ने ‘उवसग्गहर स्तोत्र’ की रचना की थी, जो बहुत प्रसिद्ध है। उसमें चिंतामणि रत्न और कल्पवृक्ष प्राप्त कर लेने से भी अधिक महत्वपूर्ण सम्यग्दर्शन को बताया गया है। हमारे देखने की सही दृष्टि महत्व रखती है। एटीट्यट पोजेटिव होने पर सफलता और नेगेटिव होने पर विफलता का सामना करना पड़ता है। केवल चर्मचक्षु से देखने को गलत और अन्तर्चक्षु को जरूरी बताते हुए प्रो. शाह ने बताया कि हर वस्तु की महिमा अन्तर्चक्षु से देखने से ही दिखाई देती है। सम्यक का अर्थ है सच्चा। हमारे देखने का भाव इसमें निहित होता है। हमारो देखना इतना स्पष्ट नहीं है, क्योंकि हम विचारों से गुजरा हुआ देखते हैं, वह विशुद्ध नहीं होता। उन्होंने सम्यक् दर्शन को आवश्यक बताते हुए कहा कि व्यक्ति का अहंकार और अज्ञान ही उसे सम्यक दर्शन से दूर करता है, तब तक हम मिथ्यात्व में पड़े रहते हैं। हमारे मन पर गंदे और अज्ञानता पूर्ण विचारों का आवरण रहने से हम सत्य का दर्शन नहीं कर पाते। दुनिया में सबसे बड़ा दुःख अज्ञानता है। ज्ञान के आने पर समस्त कष्ट नष्ट हो जाते हैं। सही को गलत मानना और गलत को सही मानना ही मिथ्या है। मिथ्या ज्ञान को ज्ञान मानना भी अज्ञान ही है। विपरीत ज्ञान भी अज्ञान है और वह जीवन की सफलता का सबसे बड़ा बाधक है।
अच्छे को अच्छा समझने से बदलती है जीवन की दिशा
प्रो. जितेन्द्र बी. शाह ने कहा कि अहंकार और अज्ञान के दूर होने से ही सम्यक दर्शन मिल पाता है। उन्होंने इसके लिए उचित काम करने से जीवन से सिद्धि मिलना, अशुद्ध कर्म को नहीं करने का भाव जागृत करना, बुरे को बुरा और अच्छे को अच्छा समझना, जिसे संसार गलत समझे उस बात को आदर का स्थान नहीं देना को मान लिया जाए तो जीवन की दिशा बदल जाती है। अच्छा कर्म करने से अच्छा परिणाम आएगा और आनन्द प्राप्त होगा। हमेशा अच्छे कर्म करने का प्रयास करते रहना चाहिए। संकल्प लें कि अब कोई बुरा काम नहीं करूंगा। आपके भीतर राग-द्वेष की गांठें टूटनी शुरू हो जाएगी। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति के विशेषाधिकारी प्रो. नलिन के. शास्त्री ने व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि सम्यक दर्शन प्राप्त होने पर भ्रम दूर हो जाते हैं और हम रचनात्मक बन जाते हैं। प्रारम्भ में जैन विद्या तथा तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा ने स्वागत वक्तव्य के साथ विषय पर प्रस्तावना प्रस्तुत की और आचार्य तुलसी के जीवन पर प्रकाश डाला। दूरस्थ शिक्षा के निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समणी प्रणव प्रज्ञा के मंगलाचरण से प्रारम्भ किया गया। अंत में समणी नियोजिका डॉ. समणी अमलप्रज्ञा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्मिकों के साथ विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Latest from
- संयमित एवं संतुलित जीवन हेतु राम के मर्यादित एवं आदर्श स्वरूप को अंगीकार किया जाए- प्रो. त्रिपाठी
- प्राकृत साहित्य में पर्यावरण पर व्याख्यान आयोजित
- भारत सरकार के सहयोग से द्विदिवसीय ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि अभियान’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- एनसीसी गतिविधियों का किया कमांडिंग ऑफिसर ने निरीक्षण
- अनुशासन और मर्यादाओं के लिए शिक्षार्थियों को राम से प्रेरणा लेनी चाहिए- प्रो. जैन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निकाली गई साइबर सुरक्षा रैली
- जी-20 सम्मेलन के प्रति जागरूकता हेतु प्रसार गतिविधियों का आयोजन
- खानपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने किया घर-घर जाकर सर्वे
- अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा अहिंसा व शांति की आवश्यकता पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेमिनार में किया तेरापंथ धर्मसंघ की पांडुलिपियों पर व्याख्यान
- एनएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
- पुरूषार्थ के लिए संकल्प का पर्व है भारतीय नववर्ष- प्रो. जैन
- 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल - प्रेयस सोनी
- छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा
- विश्व निद्रा दिवस का आयोजन और नींद के लिए प्राचीन भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
- ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
- विद्यार्थियों ने किया शांतिपीठ का शैद्वाणिक भ्रमण और बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
- प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान का आयोजन
- शिक्षा जगत में आए नवाचारों पर में वर्कशॉप आयोजित
- साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन
- जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
- महिला जीवन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महती आवश्यकता- डीएसपी ढाका
- तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाने और प्रेम व सौहार्द्र बढाने का पर्व है होली’- प्रो. जैन
- होली के गीतों के साथ छात्राओं ने मचाया धमाल
- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान दिवस’ थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
- मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम
- गूढ विषयों को समझना आसान हो जाता है कथा साहित्य से- प्रो. ऋषभचन्द जैन
- उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित मौलिक मूल्यों से संभव है राष्ट्र का पुनर्निर्माण- संमणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग
- ‘रोगमुक्त भारत’ पर व्याख्यान में बताई ‘वन हेल्थ एप्रोच’ अवधारणा में पशु-पक्षी, वनस्पति, मनुष्य सबकी चिकित्सा एक साथ
- वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं, थानैं नैणां में बसाल्यूं, राज पलकां में बंद कर राखूंली’
- नाटक, आशु भाषण एवं पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
- पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा को बढ़ावा देने में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- स्टाफ ने लिया खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा
- राजस्थानी पुस्तक ‘रूड़ो राजस्थान: गौरव ज्ञान हजारा’ का विमोचन समारोह आयोजित
- दिल्ली से लौटी एनसीसी कैडेट का स्वागत
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लम्बी कुद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संत जहां भी जाते हैं, मंगल भावों का प्रसार करते हैं- मुनिश्री विजय कुमार
- जैन दर्शन के अनुसार देश का प्रत्येक नागरिक जैन है- प्रो. दुबे
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्वतंत्रता-संग्राम में जैन सैनानियों के भूले-बिसरे इतिहास पर हुई चर्चा
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन