आशु भाषण, पोस्टर पेंटिंग व एकल गायन कविता प्रतियोगिता आयोजित

लाडनूँ, 8 फरवरी 2024। जैन विश्वभारती संस्थान में चल रही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गुरूवार को एकल गायन, पोस्टर प्रतियेागिता और आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में निशा स्वामी, दिव्या भारती, प्रगति, नेहा पारीक, रेणु मुहणोत, अनिशा, सुनिता काजलिया, सुमन रैगर, भाविका जोशी, मुस्कान बानो, मीनाक्षी भंसाली, कोमल प्रजापत, कविता रैगर, धापूदेवी, दीपिका भाटी, मोनिका बुरड़क, वंदना, आशा, हर्षिता पारीक, अनेखा व टीना ने भाग लिया। आशु भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा शर्मा, राजुल, हर्षिता पारीक, वीनू, कोमल, अभिलाषा स्वामी, हेमपुष्पा चौधरी, साधना, कांता सोनी, आईना, खुशी, रश्मि, भावना, प्रेरणा, चंदन, तानिया खान, माया कंवर व अनेखा ने भाग लिया। इसी प्रकार पोस्टर पेंटिंग प्रतियेागिता में भाग लेने वाली छात्राओं में दिव्या भास्कर, प्राची सैन, अपर्णा, मिताली सोनी, ममता, तनुश्री, चंचल कंवर, हर्षिता सोनी, ललिता बिड़ियासर, मेघा वाधवानी, स्नेहा बोहरा, साना, निकिता प्रजापत, शालू प्रजापत, नाज बानो, कौशल्या सैनी, मंजू, चंदा, खुशी, स्नेहा सोनी, नजमा बानो व दिपाली शामिल रही। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में डॉ. अशोक भास्कर, डॉ. मधुकर दाधीच, प्रेयस सोनी, देशना चरण, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, हर्षिता सेठी, डॉ. सत्यनारायण भारद्वाज, डॉ. मनीषा जैन व डॉ. मनीष भटनागर रहे। प्रतियेागिताओं का परिणाम समापन समारोह में घोषित किया जाएगा।

Read 543 times

Latest from