JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
6 + 6
Back to News
General

गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया

गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया

विकसित भारत बनाने के लिए सभी का योगदान आवश्यक- कुलपति प्रो. दूगड़

लाडनूँ, 26 जनवरी 2024। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में एनसीसी की परेड, झंडारोहण, ध्वज-सलामी आदि कार्यक्रमों उत्सव मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने अपने सम्बोधन में भगवान राम के समय व लंका युद्ध को याद करते हुए बताया कि कहा कि भारत में कभी किसी देश-क्षेत्र को अपने अधीन करने, अपने में मिलाने या वर्चस्व कायम करने की नीति नहीं रही। इसी कारण हम विश्वगुरू कहलाते हैं। भारत की एफडीसी 750 करोड़ ओड बिलियन डॉलर की है। भारत का विकास हुआ है। जीडीपी साढे तीन ट्रिलीयन डॉलर हो चुकी है। भारत विश्व के 10 देशों में शुमार हो चुका है और शीघ्र ही विश्व के 5 विकसित देशों में शामिल होने जा रहा है। जल्दी ही जर्मनी को पछाड़ कर भारत तीसरा देश बन जाएगा। विकसित भारत के गौरव की प्राप्ति के लिए देश के वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ, वित्तीय व्यवसायी, उद्योगपति, शिक्षक आदि सभी अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होनें भारत को विश्व का सबसे युवा देश बताते हुए सभी से अपने जीवन, अपने समाज, संस्थान और देश का विकास करने विशिष्ट बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रारम्भ में कुलपति ने झंडा फहराया। एनसीसी की गर्ल्स बटालियन ने परेड किया और सलाती दी। भाविका जोशी, सुनीता काजला व अभिलाषा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। समारोह में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़ व धर्मचंद लूंकड़ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Share:
Latest News