लाडनूँ, 15 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट लेखन साहित्य, शिक्षा में नवाचार के लिए अहिंसा एवं शांति विभाग, जैन विश्व भारती संस्थान की प्राध्यापिका डॉ. लिपि जैन जिला स्तर पर सम्मानित हुई। यह सम्मान राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला क्लक्टर अवधेश मीणा, जिला एसपी डॉ प्यारेलाल शिवरान सहित विभिन्न गणमान्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया गया।




