JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
8 + 9
Back to News
General

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

लाडनूँ, 20 जून 2026। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के लाडनूं आगमन पर संस्थान में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ द्वारा उनका स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने न्यायिक प्रणाली में हो रहे परिवर्तनों के बारे में विशेष चर्चा करते हुए बताया कि ज्यूडिशियरी अब पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है। जस्टिस भंसाली आचार्य महाश्रमण के ही अनुयायी हैं एवं वे उनके दर्शन करने के लिए ही लाडनूं आए थे। लाडनूं में उन्होंने जैन विश्व भारती के सम्पूर्ण परिसर एवं विश्वविद्यालय का अवलोकन किया। यहां स्थित विशाल लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी आदि को देख कर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। समूचे विश्वविद्यालय परिसर एवं उसके कार्यालय की सुंदरता को उन्होंने विशेष बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने उन्हें जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों और व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। जस्टिस भंसाली ने विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों विशेषकर प्राकृत, संस्कृत, योग, अहिंसा एवं जैन विद्या के लिए दी जा रही सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित राजस्थानी भाषा एवं साहित्य तथा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की और उन पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के संयोजक धर्म चंद लूंकड़, जोधपुर से राहुल सिंघवी आदि उनके साथ रहे।

Share:
Latest News