JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
8 + 4
Back to News
General

जैन विश्व भारती संस्थान व शांति एवं अहिंसा निदेशालय, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस का आयोजन

माननीय कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के संरक्षण एवं निर्देशन में आज अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।

लाडनूँ, 30 सितम्बर 2026। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य महाश्रमण ऑडिटोरियम में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक अजय असवाल होंगे तथा अध्यक्षता संस्थान के माननीय कुलपति दूगड़ करेंगे।इस कार्यक्रम का विषय ’अहिंसारूनई सोच नया समाज’ रखा गया है। विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना कुंडलिया ने बताया कि इस अवसर पर अहिंसा और शांति निदेशालय के पदाधिकारी के रूप में उपनिदेशक मधु रघुवंशी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी महिमा पचार तथा प्रशासनिक अधिकारी आलोक माथुर भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती सविता राठी, सरपंच, ग्राम पंचायत गोपालपुरा को ग्रामीण क्षेत्र में जनकल्याण,सामाजिक जागरूकता,पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्अहिंसा प्रेरणा सम्मानश् तथा दुर्गा दल सेवा समिति लाडनूं को पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक चेतना एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर श्प्रकृति मित्र सम्मानश् से भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजना में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़,डॉ. लिपि जैन तथा डॉ.बलबीर सिंह विभिन्न समायोजनाओं को मूर्त रूप देने में संलग्न है तथा विभाग के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं।

Share:
Latest News