जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में मंगल भावना समारोह आयोजित
जो सदा मंगलमय, आनन्दमय व सत्य की खोज में हो वही संत- मुनिश्री जयकुमार
लाडनूँ, 26 फरवरी 2019। मुनिश्री जयकुमार ने कहा है कि जो सदा मंगलमय रहे, सदा आनन्दमय रहे और सदा सत्य की खोज में रहता है, वही संत होता है। संत के लिये स्थान की प्रतिबद्धता नहीं रहनी चाहिये। जहां आसक्ति हो, वहां अध्यात्म का मार्ग नहीं होता। अनासक्ति से ही व्यक्ति भीतर आत्मा तक पहुंच पाता है। संतों के पास जाने से व्यक्ति का कल्याण हो सकता है। अगर उनके दो वचन भी व्यक्ति धारण कर ले तो कल्याण निश्चित है। महापुरूषों की शक्ति से व्यक्ति आगे बढ सकता है। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) स्थित सेमिनार हाॅल में आयोजित मंगल भावना समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह उनके यहां वृद्ध साधु सेवा केन्द्र के व्यवस्थापक प्रभार से मुक्त होने व यहां से सरदार शहर के लिये प्रस्थान से पूर्व आयोजित किया गया था। मुनिश्री ने कहा कि जहां आनन्द होता है, वहां अध्यात्म है और जहां अध्यात्म होता है, वहां आनन्द है। बाह्य खोज में व्यक्ति को सविधा मिल सकती है, लेकिन सुख प्राप्त नहीं हो सकता। अध्यात्मिक जगत सदैव आंतरिकता की खोज कर रहा है। हमें औपचारिकताओं से उपर उठ कर सदैव अध्यात्म को धारण करने की शक्ति संत-समागम से ही मिल सकती है। संतों की वाणी वरदान बन सकती है।
राग-द्वेष से रहित होती है साधना
समारोह में लाडनूँ पधारे व सेवा केन्द्र के नये व्यवस्थापक मुनिश्री जम्बूकुमार स्वामी के स्वागत भी किया गया। सेवा केन्द्र के नव-व्यवस्थापक मुनिश्री जम्बू कुमार ने कहा कि जैन दर्शन में साधना राग-द्वेष से रहित होती है। साधना का प्रथम तत्व वैराग्य है। उन्होंने कहा कि अन्तर्मुखी सदैव खिलता है, जबकि सूर्यमुखी पुष्प दिन में खिलता है और रात में मुरझा जाता है तथा चन्द्रमुखी पुष्प रात में खिलता है और दिन में मुरझा जाता है। परन्तु अन्र्तमुखी सदैव खिलता रहता है। संतता में सुख-दुःख, अनुकूलता-प्रतिकूलता सब निर्भाव होती है। आनन्द हमारे भीतर है। ज्ञाता व दृष्टा का भाव बनने पर आनन्द स्वतः ही प्राप्त हो जाता है। कार्यक्रम में संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने अपने सम्बोधन में मुनिश्री जम्बू कुमार का स्वागत किया एवं मुनिश्री जयकुमार के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये उनके लाडनूं पुरागमन के लिये निवेदन किया। प्रो. दूगड़ ने कहा कि जिस संस्थान में संत का आवागमन ज्यादा होता है, उसका उतना ही ज्यादा विकास होता है। उन्होंने मुनि जयकुमार की तप साधना की प्रशंसा करते हुये कहा कि उनके पास जैन धर्मावलम्बियों के अलावा भी बहुत सारे महत्वपूर्ण लोगों का आना-जाना रहता था, जिससे विश्वविद्यालय के बारे में लोगों को जानकारी मिली। उन्होंने अधूरे रहे महाप्रज्ञ स्मृति ग्रंथ के पूर्ण करने के लिये एवं अन्य कार्यों के लिये उनसे पुनः लाडनूँ पधारने का निवेदन किया।
आसक्ति को तोड़ने के लिये होती है साधना
प्रो. दामोदर शास्त्री ने कहा कि एक जगह रहने से संतों में उस जगह के प्रति आसक्ति हो जाती है और जैन पद्धति में आसक्ति को तोड़ने की साधना की जाती है। अन्य क्षेत्र के लोगों को भी उनके प्रवास का लाभ मिले इसलिये संतों का आवागमन सभी क्षेत्रों के लिये निर्धारित किया जाता है। जैन विश्व भारती के सहमंत्री जीवनमल मालू ने पीपीटी के माध्यम से मुनिश्री जयकुमार के प्रवास काल के कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया एवं मंगल भावनायें व्यक्त की। विमल विद्या विहार सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्राचार्या विनीता धर ने अपनी भावनायें व्यक्त की। प्रारमभ में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने सभी संतों का परिचय प्रस्तुत किया। अंत में विजयश्री शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम मेें मुनिश्री मोहित कुमार, मुनिश्री धवल कुमार, कुलसचिव रमेश कुमार मेहता, प्रो. अनिल धर, प्रो. रेखा तिवाड़ी, प्रो. बीएल जैन, डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच, डाॅ. जसबीर सिंह, आरके जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. योगेश कुमार जैन ने किया। मुनि जम्बू कुमार ने कार्यक्रम से पूर्व जैविभा विश्वविद्यालय का सहवर्ती संतों एवं कुलपति के साथ अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की।
Latest from
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जनजातीय गौरव दिवस तथा जनजातीय गौरव वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित
- जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. लोढा को मिला लाईफटाईम अचीवमेट अवार्ड
- अब शिक्षा क्षेत्र में डिजीटलाइज भविष्य के लिए हो सकेंगे विद्यार्थी तैयार
- अहिंसा एवं शांति विभाग में मनाया गया संविधान दिवस
- एनएसएस के शिविर में राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान एवं राज्य सरकार के आयुष विभाग के साथ हुआ एमओयू
- जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा विश्व दार्शनिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैविभा विश्वविद्यालय में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित
- राष्ट्रीय स्तरीय सात दिवसीय जैन स्काॅलर कार्यशाला आयोजित
- 15वां दीक्षांत समारोह अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में गुजरात के सूरत में आयोजित
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सजाई आकर्षक रंगोलियां
- तीन दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय एकता व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया
- पुरखों व संस्कारों के प्रति आस्था होने पर ही व्यक्ति की सम्पूर्णता- ओंकार सिंह लखावत
- दीपावली पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
- मेहंदी प्रतियोगिताओं में 28 छात्राओं ने हाथों पर सजाई नई-नई डिजाइनें
- एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया
- जैन विश्व भारती संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग की सहायक आचार्य डॉ.लिपि जैन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
- संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन
- अनुपयोगी सामग्री के उपयोग से सजावटी व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण
- आईपीएसएस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण मुद्दा छाया रहा
- केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्री ने जैविभा संस्थान की प्राच्य विद्याओं व मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की
- छात्राध्यापिकओं ने गरबा महोत्सव आयोजित
- विश्व दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- अहिंसा एवं शांति विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
- शिक्षा विभाग में नवागन्तुक छात्राध्यापिकाओं के स्वागत के लिए ‘सृजन 2024’ का आयोजन
- आगमों एवं प्राचीन अभिलेखों में मौजूद हैं भारतीय संस्कृति के समस्त मूल तत्व- डाॅ. समणी संगीतप्रज्ञा
- ‘उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक अनुकूलता’ विषय पर व्याख्यान
- विश्व शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- रक्तदाता स्वयंसेविकाओं व छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
- एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने लगाए पंछियों के लिए परिंडे, चुग्गा-पात्र व घोंसले
- लाडनूँ से 52 छात्राध्यापिकाओं के दल ने गुजरात व माउंट आबू का किया पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
- प्राकृत भाषा और साहित्य के विकास में जैनाचार्यों और मनीषियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा- डाॅ. रविन्द्र कुमार खाण्डवाला
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया गया आयोजन
- महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन