जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गुरू पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रमों का आयोजन
भारतीय संस्कृति में गुरू का सम्मान विश्व के लिये अनुकरणीय- प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 16 जुलाई 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं शिक्षा विभाग में गुरू पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजित किये गये। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने संस्कृत साहित्य में वर्णित गुरू की महिमा के बारे में बताते हुये कहा कि प्राचीन आर्ष पद्धति में जो मान-सम्मान गुरू को दिया गया, वह आज पूरे विश्व के लिये अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि भारत में गुरु-शिष्य की एक सुदीर्घ परम्परा रही है जिसमें गुरु निरपेक्ष भाव से शिष्य के जीवन को संवारने का उपक्रम करता है। प्रो. त्रिपाठी ने प्लेटो-अरस्तु, अरस्तु-सिकन्दर, रामकृष्ण परमहंस-विवेकानन्द, नरहरिदास-तुलसीदास, वल्लभाचार्य-सूरदास, द्रोणाचार्य-अर्जुन, आचार्य तुलसी-महाप्रज्ञ की प्रेरणादायक गुरु-शिष्य परम्परा के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में अभिषेक चारण ने माँ की महत्ता को स्वीकार करते हुए माँ को जीवन का पहला गुरु स्वीकारा और हर व्यक्तित्व की सफलता के पीछे माँ की प्रेरणा को अहम बताकर विवेकानन्द एवं उनकी माँ का बेहद रोचक प्रसंग प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रा रूबिना बानो, खुशबू बानो एवं आरती सिंघानिया ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में डाॅ. प्रगति भटनागर, कमल कुमार मोदी, सोमवीर सांगवान, डाॅ. बलबीर सिंह, शेरसिंह राठौड़, अभिषेक शर्मा, श्वेता खटेड़, घासीलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग में कार्यक्रम आयोजित
शिक्षा विभाग के आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. गिरीराज भोजक ने गुरू पूर्णिमा मनाये जाने के कारणों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि गुरू की प्रतिष्ठा सदैव रहनी चाहिये। अगर गुरू का सम्मान कम होता है तो यह पूरे समाज के लिये अवमूल्यनकारी होता है। उन्होंने वर्तमान में गुरू पूर्णिमा पर्व की महता पर भी रोशनी डाली। इस अवसर पर छात्राध्यापिकाओं ने अपने समस्त गुरूजनों का तिलकार्चन करके सम्मान किया। छात्राओं ने भी गुरू पूर्णिमा और गुरू पद की महता पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डाॅ. मनीष भटनागर ने कहा कि शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों के हित की सोचता है और उनकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। राष्ट्र-निर्माण के गुरूत्तर दायित्व के कारण ही शिक्षक को गुरू कहा जाता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की पूजा के साथ किया गया और अंत में डाॅ. आभा सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
Latest from
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- बसन्त पंचमी महोत्सव का आयोजन
- प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को सामुहिक रूप से देखा
- ‘प्रजातांत्रिक गणतंत्र, भारतवर्ष का नामकरण एवं राजनैतिक आदर्श’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
- एक दिवसीय युवा व अहिंसा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में चल-वैजयंती प्राप्त करने पर छात्राओं का सम्मान
- सुभाषचंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया
- साइबर जागरुकता दिवस पर आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
- ऊपर उठना चाहते हो तो आस पास के लोगों को भी ऊपर उठाने में सहायक बनें- प्रो. दूगड़
- प्रतिक्रमण के प्रयोग से संभव है विभिन्न असंभव रोगों का इलाज- डॉ. संगीतप्रज्ञा
- भारतीय संस्कृति के रक्षण के लिए आगम-सम्पादन आवश्यक- प्रो. समणी कुसुमप्रज्ञा
- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लाडनूँ के तीन विद्वानों के पत्रवाचन
- एक दिवसीय शिविर में एनएसएस छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
- राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
- वैश्विक तापमान का बढना ही है टिडिडयों व अन्य आपदाओं का कारण- तनिष्का
- फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत किया छात्राओं ने योग का अभ्यास
- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन
- फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन
- मूल कर्तव्य की थीम पर छात्राओं ने उकेरे रंग-बिरंगे पोस्टर
- शांति एवं सह अस्तित्व भारतीय संस्कृति का मूल आधार
- मासिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत शांति की आवश्यकता पर व्याख्यान
- भारत में विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की अपार संभावनाएं- प्रो. त्रिपाठी
- प्रो. बीएल जैन बने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
- राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता के लिए गायन कार्यक्रम का आयोजन
- प्राकृत भाषा को संविधान की मानक भाषाओं की सूची में शामिल किया जाए- प्रो. सिंघवी
- आचार्य महाश्रमण की पुस्तक ‘संवाद भगवान से’ की समीक्षा प्रस्तुत
- संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रक्षा की शपथ ली
- जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा स्मृति कुमारी ने किया संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- एनसीसी की छात्राओं को दो दिवसीय शिविर में दिए विभिन्न प्रशिक्षण
- लाडनूँ की छात्रा स्मृति कुमारी ने संसद में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
- हम योग में ग्लोबल लीडर, अब नेचुरोपैथी में भी बनना है- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल
- एनसीसी कैडेट्स को रेंक का वितरण किया
- शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को दी जाए ईमानदारी के आचरण की प्रेरणा- प्रो. जैन
- तेरापंथ धर्मसंघ के मुख्य मुनि महावीर कुमार को पर्यावरणीय चिंतन सम्बंधी शोध पर पीएचडी
- लाडनूँ की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक
- ‘भ्रष्टाचार से मुकाबले में शिक्षा की भूमिका’ पर राष्टीªय सेमिनार आयोजित
- सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
- साइबर जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
- प्राकृत भाषा और साहित्य पर 16 वीं व्याख्यानमाला का आयोजन
- सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ का अयोजन
- संस्थान में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022” का आयोजन
- सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर व्याख्यान का आयोजन