जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष में पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
जैन गीता के रूप में प्रसिद्ध कालजयी रचना है सम्बोधि- प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 25 सितम्बर 2019। आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में महाप्रज्ञ रचित ग्रंथ ‘‘सम्बोधि’’ पर समीक्षा प्रस्तुत की गई। प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने इसके बारे में बोलते हुये बताया कि सम्बोधित एक महत्वपूर्ण एवं कालजयी रचना है, जिसका सृजन आचार्य महाप्रज्ञ ने सन् 1953 में शुरू किया और 1960 में इसे पूर्ण किया था। सम्बोधि को जैन गीता के रूप में स्थान प्राप्त है। जिस प्रकार महाभारत में युद्ध की कुरूक्षेत्र के समरांगण में अपने परिजनों को देखकर अर्जुन ने कर्मक्षेत्र से हटते हुये गांडीव को जमीन पर धर दिया था, तब कृष्ण ने गीता का उपदेश अर्जुन को प्रदान किया था। उसी प्रकार सम्बोधि में युद्ध के स्थान पर साधना का मैदान है और अर्जुन व कृष्ण के स्थान पर मेघमुनि और महावीर हैं। इसमें राजा श्रेणिक के पुत्र मेघ कुमार के विरक्त भाव आने और मुनि रूप में नवदीक्षित होने के बाद पीड़ाओं से गुजर कर अपने कर्तव्यपथ से हटने की कामना की तो महावीर ने जातिस्मृति द्वारा उन्हें पूर्वजन्म की स्मृति करवाई और कर्मों की सहनशीलता के बारे में बताया। सम्बोधि में महावीर के समक्ष मेघमुनि अनेक जिज्ञासाओं की प्रस्तुति करके उनकी शांति और समाधान भगवान महावीर से प्राप्त करता है। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि नचिकेता का वर्णन हमें कठोपनिषद, गीता और सम्बोधि तीनों में मिलता है, जिनमें शरीर की नश्वरता, आत्मा की अमरता और आत्मा का बोध बताया गया है। सम्बोधि का अर्थ ही सम्यक रूप से बोध करना है। इसमें महावीर बताते हैं कि धर्म के मार्ग से सांसारिक दुःख मिल सकते हैं, लेकिन आत्मा का सुख प्राप्त होता है। भौतिक वस्तुओं के आधार पर सुख की तुलना नहीं करना चाहिये। इसमें कर्मवाद और व्यवस्थावाद को भी अलग-अलग बताया गया है।
सोलह अध्यायों में 703 श्लोकों में है वर्णित
प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि यह ग्रंथ 16 अध्यायों में वर्णित है और विविध कथाओं का उल्लेखकर करके आत्मा और आत्मज्ञान का महत्व प्रतिपादित किया गया है। दिशाबोध देने वाले इस ग्रंथ में कुल 703 संस्कृत श्लोक हैं। मुनि दुलहराज एवं मुनि शुभकरण ने इनका अनुवाद किया है। इस ग्रंथ के आधार पर शोध की जाकर समणी स्थितप्रज्ञा ने पीएचडी भी की है। उन्होंने बताया कि सम्बोधि ग्रंथ में चित की अस्थिरता को दूर करने, सुखबोध की समझ, पुरूषार्थ का बोध, सहज आनन्द की प्राप्ति का बोध, निर्वाण के साधन, आत्मा व अनात्मा का उद्बोधन, वीतरागता, बंध और मोक्षवाद, सम्यक् ज्ञान वाद, सम्यक धर्म, सम्यक चर्या, आत्मदृष्टि, हेय व उपादेय, साधन-साध्यवाद सम्बंध, कर्मबोध, आत्मबोध, परमात्म प्राप्ति से सहजानन्द प्राप्ति करना आदि को समझाया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों ने सम्बोधि के सम्बंध में विभिन्न सवाल भी किये, जिनका जवाब समाधान के रूप में प्रो. त्रिपाठी ने प्रस्तुत किये। इस अवसर पर कमल कुमार मोदी, अभिषेक चारण, डाॅ. बलवीर सिंह चारण, डाॅ. प्रगति भटनागर, मांगीलाल, अभिषेक शर्मा, श्वेता खटेड़ आदि उपस्थित थे। संचालन सोमवीर सांगवान ने किया।
Latest from
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का समय बदला, स्टाफ की उपस्थित आधी की, लाईब्रेरी पूरी तरह से बंद, सभी कक्षाएं बंद रहेगी
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम में व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में “संकाय संवर्धन कार्यक्रम” के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धि की उपयोगिता पर व्याख्यान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में ‘शिक्षा को कैसे बनावें आनंदकारी’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत नैनोसाइंस व नैनोटैक्नोलोजी पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में शहीद दिवस पर किया शहीदे-आजम भगतसिंह को याद
- 31 वें स्थापना दिवस पर जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में समारोह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा में ‘‘दूरस्थ शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका’’ विषय पर वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ विषय पर वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एन.एस.एस. द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैविभा की डाॅ. पुष्पा मिश्रा सहित तीन महिलाओं को ‘नारी रत्न सम्मान’ से नवाजा गया
- प्रो. दूगड़ दूसरी बार फिर बने जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के सेमिनार हाॅल में अभिनन्दन एवं मंगलभावना समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष का सेवानिवृति पर मंगलभावना समारोह
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में जैन संस्कृति, दर्शन व भाषा पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा मूक्स व ओडीएल पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में वसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनसीसी की गल्र्स बटालियन का पांच दिवसीय शिविर
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में मासिक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में नियमित कक्षाओं का नई गाईड लाईन के अनुसार संचालन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में ‘कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूकता’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में रामचरित मानस में जीचन मूल्य विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में शहीद दिवस पर किया गांधी को याद
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ग्राीन कम्प्यूटिंग पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में अन्तर्राष्ट्रीय कार्यो के लिए कार्यालय का उद्घाटन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अन्तर्गत संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में ‘भारतीय राजनीति में गत्यात्मकता’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभागाध्यक्ष रहे प्रो. वर्मा को श्रद्धांजलि
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में आंतरिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ‘समावेशी शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया’ विषय पर व्याख्सानमाला कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) मे नवनर्ष पर शुभकामना समारोह का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में वित्तीय नियोजन के सम्बंध में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘महाकवि रसखान की कृष्ण भक्ति और उनका रचना संसार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- वर्ष 2020 के दौरान संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियां
- जैन विश्वभारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शिक्षा में सोचने, विचारने और खोजने पर बल’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में रैगिंग अपराध निषेध सेमीनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘संकाय सवर्द्धन कार्यक्रम’ में व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि बढाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभिन्न दायित्वों के लिये समितियों का गठन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में “संकाय संवर्धन कार्यक्रम” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट एचआईवी व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम में ‘तनाव प्रबंधन में योग शिक्षा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष में एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘सतत विकास एवं शिक्षा’ विषय पर पत्र-वाचन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में लौहपुरूष के जन्मदिन पर एकता दौड़ व शपथ ग्रहण का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के नवीन सत्र का ऑनलाईन शुभारम्भ