‘हर घर तिरंगा’ रैली निकाल कर लगाए तिरंगे झंडे
यंग इंडिया, हेल्थी इंडिया और स्ट्रोंग इंडिया की जरूरत है- मुनिश्री योगेश कुमार
लाडनूँ, 13 अगस्त 2022। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने संयुक्त रूप से सभी संकाय सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली को कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। यह देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को भी सच्ची श्रद्धांजलि का अवसर है। उन्हीं की बदौलत हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन तक देश भर में हर घर पर तिरंगा फहराएगा जाएगा। रैली के दौरान छात्राओं ने महाश्रमण विहार, भिक्षु विहार आदि में भी तिरंगे लगाए गए। तेरापंथ युवक परिषद के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री योगेश कुमार ने रैली को आशीर्वचन देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का आधार होता है। जब युवा अंगड़ाई लेता है तो उसका असर पूरे देश में परिवत्रनकारी होता है। उन्होंने राष्ट्रप्रेम की भावना को हर युवा में बलवती करने की आवश्यकता बताई तथा कहा कि आज यंग इंडिया, हेल्थी इंडिया और स्ट्रोंग इंडिया की जरूरत है, जो इन विद्यार्थियों पर निर्भर करता है। रैली ने जैन विश्व भारती एवं विश्वविद्यालय परिसर में सभी कार्यालयों कुलपति, रजिस्ट्रार, एकेडमिक ब्लॉक, सचिवालय, भिक्षु विहार, समण संकाय आदि में पहुंच कर वहां तिरंगा लगाया और फिर चौथी पट्टी होते हुए विभिन्न मार्गों से निकल कर पहली पट्टी होकर वापस विश्वविद्यालय पहुंची। रैली में प्रो. नलिन के. शास्त्री, प्रो. बीएल जैन, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, एनसीसी प्रभारी डा. आयुषी शर्मा, डा. बलवीरसिंह चारण, डॉ. आभासिंह, डॉ. अनिता जैन, प्रगति चौरड़िया, देशना चारण, डॉ. भाबाग्रही प्रधान, अभिषेक चारण, डॉ. प्रगति भटनागर, श्वेता खटेड़, प्रमोद ओला आदि उपस्थित थे।
Latest from
- भारत सरकार के सहयोग से द्विदिवसीय ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि अभियान’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- एनसीसी गतिविधियों का किया कमांडिंग ऑफिसर ने निरीक्षण
- अनुशासन और मर्यादाओं के लिए शिक्षार्थियों को राम से प्रेरणा लेनी चाहिए- प्रो. जैन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निकाली गई साइबर सुरक्षा रैली
- जी-20 सम्मेलन के प्रति जागरूकता हेतु प्रसार गतिविधियों का आयोजन
- खानपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने किया घर-घर जाकर सर्वे
- अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा अहिंसा व शांति की आवश्यकता पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेमिनार में किया तेरापंथ धर्मसंघ की पांडुलिपियों पर व्याख्यान
- एनएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
- पुरूषार्थ के लिए संकल्प का पर्व है भारतीय नववर्ष- प्रो. जैन
- 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल - प्रेयस सोनी
- छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा
- विश्व निद्रा दिवस का आयोजन और नींद के लिए प्राचीन भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
- ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
- ‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ पर व्याख्यान आयोजित
- विद्यार्थियों ने किया शांतिपीठ का शैद्वाणिक भ्रमण और बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
- प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान का आयोजन
- शिक्षा जगत में आए नवाचारों पर में वर्कशॉप आयोजित
- साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन
- जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
- महिला जीवन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महती आवश्यकता- डीएसपी ढाका
- तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाने और प्रेम व सौहार्द्र बढाने का पर्व है होली’- प्रो. जैन
- होली के गीतों के साथ छात्राओं ने मचाया धमाल
- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान दिवस’ थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
- मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम
- गूढ विषयों को समझना आसान हो जाता है कथा साहित्य से- प्रो. ऋषभचन्द जैन
- उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित मौलिक मूल्यों से संभव है राष्ट्र का पुनर्निर्माण- संमणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग
- ‘रोगमुक्त भारत’ पर व्याख्यान में बताई ‘वन हेल्थ एप्रोच’ अवधारणा में पशु-पक्षी, वनस्पति, मनुष्य सबकी चिकित्सा एक साथ
- वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं, थानैं नैणां में बसाल्यूं, राज पलकां में बंद कर राखूंली’
- नाटक, आशु भाषण एवं पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
- पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा को बढ़ावा देने में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- स्टाफ ने लिया खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा
- राजस्थानी पुस्तक ‘रूड़ो राजस्थान: गौरव ज्ञान हजारा’ का विमोचन समारोह आयोजित
- दिल्ली से लौटी एनसीसी कैडेट का स्वागत
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लम्बी कुद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संत जहां भी जाते हैं, मंगल भावों का प्रसार करते हैं- मुनिश्री विजय कुमार
- जैन दर्शन के अनुसार देश का प्रत्येक नागरिक जैन है- प्रो. दुबे
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्वतंत्रता-संग्राम में जैन सैनानियों के भूले-बिसरे इतिहास पर हुई चर्चा
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- बसन्त पंचमी महोत्सव का आयोजन