प्रतिक्रमण के प्रयोग से संभव है विभिन्न असंभव रोगों का इलाज- डॉ. संगीतप्रज्ञा
लाडनूँ, 26 दिसम्बर 2022। डाक्टर्स फॉरम, एनिमल वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया एवं ज्ञानसागर साईंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्ल्ड कॉफ्रेंस ऑन स्प्रिचुअल साईंस को आयोजित किया गया। कॉंफ्रेंस के संयोजक डा. डीसी जैन ने विश्वभर के आध्यात्मिक वि़द्वानों के शोध-आलेख प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया, जिनमें जैन विश्वभारती संस्थान से डॉ. समणी संगीत प्रज्ञा एवं समणी जिज्ञासाप्रज्ञा को भी आमंत्रित किया। डॉ. समणी संगीतप्रज्ञा द्वारा ‘स्वस्थ जीवन का आधार प्रतिक्रमण’ विषय पर प्रस्तुत शोध-आलेख को सभीने सराहा। डॉ. संगीतप्रज्ञा ने अपने पत्रवाचन में बताया कि जो अपनी भूल को भूल नहीं मानता वह अन्दर ही अन्दर भयभीत, दुःखी व तनावग्रस्त होता है। क्रोध एवं चिड़चिड़ेपन से लीवर और गॉलब्लेडर, भय से गुर्दे एवं मूत्राशय, तनाव एवं चिन्ता से तिल्ली, पेंक्रियाज और आमाशय तथा अधीरता एवं आवेग से हृदय एवं छोटी आंत तथा दुःख से फेफड़े एवं बड़ी आंत की क्षमता घटती है। यदि शारीरिक तंत्रिका तंत्र, नाड़ी-तंत्र आदि पूरे शरीर को स्वस्थ रखना है तो क्रोध को क्षमा में बदलना होगा, अभय की साधना करनी होगी, शान्त और सुखी जीवन जीना होगा। नकारात्मक विचार, चिन्तन व मनन की जगह सकारात्मक विचारों को प्रश्रय देना होगा। दुनिया में इतने दुःख अथवा कष्ट नहीं हैं जितने कि आदमी भोगता है, अनुभव करता है। इसका कारण है अज्ञान। यदि व्यक्ति सुखी व स्वस्थ जीवन जीना चाहता है तो उसे प्रतिक्रमण का शाब्दिक नहीं, हार्दिक भाव समझना होगा।
आत्मनिरीक्षण की प्रक्रिया है प्रतिक्रमण
उन्होंने अपने पत्रवाचन में बताया कि प्रतिक्रमण का उद्देश्य पाप का प्रायश्चित्त कर इसे कम करना है। प्रतिक्रमण और स्वास्थ्य का परस्पर गहरा संबंध है। सर्वांगीण स्वस्थता का तात्पर्य है- शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तनावों से मुक्त जीवन। आत्मा की विकृतियों से ही बीमारियां होती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोगोत्पत्ति के कारणों एवं निवारण के हेतुओं का ज्ञान होना आवश्यक है। प्रतिक्रमण गलती को गलती मानने, जानने और छोड़ने का पुरुषार्थ है। जिस प्रकार रोगी अपने गिरे हुए स्वास्थ्य को आसन, प्राणायाम, दवाइयों का प्रयोग कर पुनः प्राप्त कर सकता है, उसी प्रकार साधक अपने व्रतों में लगे दोष से मलिन बनी आत्मा को प्रतिक्रमण से शुद्ध कर लेता है। उन्होंने प्रतिक्रमण को स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रतिक्रमण पीछे लौटने कहते हैं। यानि प्रमादवश शुभ से विचलित होकर अशुभ में चले जाने पर पुनः शुभ की ओर लौटना है। उन्होंने बताया कि प्रतिक्रमण आत्मनिरीक्षण की प्रक्रिया है, स्वदोष दर्शन की प्रक्रिया है जो कि प्रत्येक साधक के लिए जरूरी है।
प्रतिक्रमण का प्रायोगिक प्रभाव
डॉ. डीसी जैन ने अपने सम्बोधन में डॉ. समणी संगीप्रज्ञा और उनके आलेख का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके लेख को उन्होंने अेक बार पढा और उसे क्रियात्मक रूप से आजमाने का फैसला किया। एक सभी प्रकार की चिकित्साओं से निराश मरीज पर इसको आजमाया भी। उस मरीज की गर्दन निरन्तर हिल रही थी। उसने बताया कि वह पूरे संसार में घूम चका लेकिन कहीं भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई। अंतिम इलाज के बारे मे पूछे जाने पर उसने बताया कि एक चिकित्सक ने उसे बटेर पक्षी को भून-भून कर खाने की सलाह दी, जिसे करने के बाद ठीक होने के बजाए उसकी बीमारी और अधिक बढ गई। तब उस मरीज को प्रतिक्रमण करने की सलाह देकर विधि बताई गई। उस बीमार व्यक्ति ने एक महिने बाद वापस लौट कर बताया कि प्रतिक्रमण से उसका गर्दन का हिलना पूरी तरह से बंद हो गया है। समणी के इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसी कारा से यह आलेख इस विश्व-सम्मेलन में पढने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पर डॉ. समणी संगीतप्रज्ञा ने इसे महान गुरूओं की प्रेरणा बताते हुए गुरू आचार्य तुलसी, महाप्रज्ञ और महाश्रमण के प्रति आभार जताया। इस कॉंफ्रेंस में जैन विश्वभारती संस्थान की शोध-विद्यार्थी समणी जिज्ञासाप्रज्ञा ने भी आत्मा के अस्तित्व पर अपना पत्रवाचन किया। इस विश्व सम्मेलन में भारत, नेपाल, अमेरिका आदि विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में विद्वानों ने भाग लिया, जिनमें से करीब 50 विद्वतजनों ने अपने शोधपत्र पढे।
Latest from
- संयमित एवं संतुलित जीवन हेतु राम के मर्यादित एवं आदर्श स्वरूप को अंगीकार किया जाए- प्रो. त्रिपाठी
- प्राकृत साहित्य में पर्यावरण पर व्याख्यान आयोजित
- भारत सरकार के सहयोग से द्विदिवसीय ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि अभियान’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- एनसीसी गतिविधियों का किया कमांडिंग ऑफिसर ने निरीक्षण
- अनुशासन और मर्यादाओं के लिए शिक्षार्थियों को राम से प्रेरणा लेनी चाहिए- प्रो. जैन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निकाली गई साइबर सुरक्षा रैली
- जी-20 सम्मेलन के प्रति जागरूकता हेतु प्रसार गतिविधियों का आयोजन
- खानपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने किया घर-घर जाकर सर्वे
- अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा अहिंसा व शांति की आवश्यकता पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेमिनार में किया तेरापंथ धर्मसंघ की पांडुलिपियों पर व्याख्यान
- एनएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
- पुरूषार्थ के लिए संकल्प का पर्व है भारतीय नववर्ष- प्रो. जैन
- 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल - प्रेयस सोनी
- छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा
- विश्व निद्रा दिवस का आयोजन और नींद के लिए प्राचीन भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
- ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
- ‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ पर व्याख्यान आयोजित
- विद्यार्थियों ने किया शांतिपीठ का शैद्वाणिक भ्रमण और बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
- प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान का आयोजन
- शिक्षा जगत में आए नवाचारों पर में वर्कशॉप आयोजित
- साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन
- जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
- महिला जीवन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महती आवश्यकता- डीएसपी ढाका
- तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाने और प्रेम व सौहार्द्र बढाने का पर्व है होली’- प्रो. जैन
- होली के गीतों के साथ छात्राओं ने मचाया धमाल
- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान दिवस’ थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
- मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम
- गूढ विषयों को समझना आसान हो जाता है कथा साहित्य से- प्रो. ऋषभचन्द जैन
- उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित मौलिक मूल्यों से संभव है राष्ट्र का पुनर्निर्माण- संमणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग
- ‘रोगमुक्त भारत’ पर व्याख्यान में बताई ‘वन हेल्थ एप्रोच’ अवधारणा में पशु-पक्षी, वनस्पति, मनुष्य सबकी चिकित्सा एक साथ
- वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं, थानैं नैणां में बसाल्यूं, राज पलकां में बंद कर राखूंली’
- नाटक, आशु भाषण एवं पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
- पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा को बढ़ावा देने में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- स्टाफ ने लिया खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा
- राजस्थानी पुस्तक ‘रूड़ो राजस्थान: गौरव ज्ञान हजारा’ का विमोचन समारोह आयोजित
- दिल्ली से लौटी एनसीसी कैडेट का स्वागत
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लम्बी कुद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संत जहां भी जाते हैं, मंगल भावों का प्रसार करते हैं- मुनिश्री विजय कुमार
- जैन दर्शन के अनुसार देश का प्रत्येक नागरिक जैन है- प्रो. दुबे
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्वतंत्रता-संग्राम में जैन सैनानियों के भूले-बिसरे इतिहास पर हुई चर्चा
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन