संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

युवाओं में मौजूद है नैतिक मूल्यों व संस्कृति को बचाने की ललक- प्रो. दूगड़

लाडनूँ, 26 जनवरी 2023। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने झंडारोहण किया। एनसीसी की कैडट्स छात्राओं ने परेड कमांडर अंडर ऑफिसर गरिमा राठौड़ के निर्देशन में परेड की और ध्वज को सलामी दी। पायलट के रूप में सार्जेंट ममता गोरा व कैडेट दिव्या भास्कर थी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक कुर्बानियां दी गई, शहीदों ने गोलियां खाकर भी देश कोस्वतंत्र करवाने में अपनी भूमिका निभाई थी। हमें उनके बलिदानों को भुलाना नहीं चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों के अनुसार देश के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के सम्बंध में आयोजित कार्यक्रमों एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं की राष्ट्र-हित सम्बंधी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग आज सजग है और राष्ट्र की रखा करने में सक्षम है। आजादी के समय जिस प्रकार जन-जन में संघर्ष करने और स्वतः हासिल करने की ललक लोगों में भी वैसी ही ललक अब राष्ट्र के नैतिक मूल्यों एवं संस्कृति को बचाने के लिए मौजूद है। यह उत्तम भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. बीएल जैन व प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी भी मचस्थ रहे। इस अवसर पर छात्रा टीना कुमारी व कोमल प्रजापत ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन्हे ंखूब सराहा गया। देश रंगीला, आयो रे शुभ दिन आयो रे एवं तूं सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी गीतों पर पूजा व साक्षी ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अभिलाषा स्वामी ने कविता पाठ किया और हर्षिता पारीक ने वंदे मातरम् गायन किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. युवराज सिंह खंगारोत ने किया। कार्यक्रम में उप कुलसचिव विनीत सुराणा, प्रो. दामोदर शास्त्री, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, डाॅ. रविन्द्र सिंह राठौड़, प्रो. रेखा तिवाड़ी, डाॅ. बलवीर सिंह चारण, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. प्रगति भटनागर, डाॅ. लिपि जैन, प्रमोद ओला, महिमा जैन, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. आभा सिंह, डाॅ. सरोज राय, लेफ्टिनेंट डाॅ. आयुषी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read 422 times

Latest from