तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाने और प्रेम व सौहार्द्र बढाने का पर्व है होली’- प्रो. जैन
लाडनूँ, 4 मार्च 2023। होली के पर्व पर सामुहिक भोज के रूप में विभिन्न देशी व्यंजनों को बनाकर छात्राओं द्वारा रसास्वादन किया गया। यहां जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मिल्लेट्स यम्मी कुकिंग कार्यक्रम और होली पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बाजरा और मक्की के आअे से बने विभिन्न व्यंजन तैयार किए। इनमें दाल-बाटी-चूरमा, बाजरा की रोटी और केर-सांगरी की सब्जी, प्याज व प्याज की सब्जी, मोठ व मूंग की सब्जियां, मक्की के पकौड़े आदि अनेक व्यंजन शामिल थे। सभी छात्राओं ने फिर मिलकर साथ में उनका भोजन किया। होली के पर्व पर देशी भोजन व पकवान के इस कार्यक्रम को भरपूर सराहा गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष व कुलसचिव प्रो. बीएल जैन ने कहा कि भारतीय त्योंहार हमारी संस्कृति की विशेषता है। ये आपसी भेदभावों को भुलाने और एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। होली का पर्व तनाव, घृणा, ईष्र्या को मिटाता है। परस्पर गिले-शिकवे दूर होकर प्रेम व सौहार्द्र के सम्बंध बनते हैं। इसके द्वारा रोगों को भी दूर किया जाता है। उन्होंने हिरण्यकश्यप, हालिका व भक्त प्रह्लाद की कथा प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमेशा धर्म की जीत होती है और अधर्म की हार होती है। प्रो. जैन ने बताया कि विदेशी लोग भी हमारे त्योंहारों में भाग लेने के लिए यहां आते हैं और वे हमारे पर्वों को अपनाने भी लगे हैं। उन्होंने होली के पर्व पर नशाखोरी और मिलावटी रंगों के प्रयोगों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम संयोजक डा. सरोज राय ने विश्व मिलेट्स वर्ष मनाए जाने के बारे में जानकारी देते हुए देसी अनाज और अन्य देसी खाद्य पदार्थों की पोषकता और लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डाॅ. आभासिंह, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. विष्णु कुमार, डाॅ. गिरधारीलाल आदि के साथ सभी छात्राएं उपस्थित रही।
Latest from
- संयमित एवं संतुलित जीवन हेतु राम के मर्यादित एवं आदर्श स्वरूप को अंगीकार किया जाए- प्रो. त्रिपाठी
- प्राकृत साहित्य में पर्यावरण पर व्याख्यान आयोजित
- भारत सरकार के सहयोग से द्विदिवसीय ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि अभियान’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- एनसीसी गतिविधियों का किया कमांडिंग ऑफिसर ने निरीक्षण
- अनुशासन और मर्यादाओं के लिए शिक्षार्थियों को राम से प्रेरणा लेनी चाहिए- प्रो. जैन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निकाली गई साइबर सुरक्षा रैली
- जी-20 सम्मेलन के प्रति जागरूकता हेतु प्रसार गतिविधियों का आयोजन
- खानपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने किया घर-घर जाकर सर्वे
- अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा अहिंसा व शांति की आवश्यकता पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय सेमिनार में किया तेरापंथ धर्मसंघ की पांडुलिपियों पर व्याख्यान
- एनएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
- पुरूषार्थ के लिए संकल्प का पर्व है भारतीय नववर्ष- प्रो. जैन
- 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
- राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल - प्रेयस सोनी
- छात्राओं ने रक्तदान के लिए बढ-चढ कर लिया हिस्सा
- विश्व निद्रा दिवस का आयोजन और नींद के लिए प्राचीन भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
- ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
- ‘आधुनिक युग में सम्यक् दर्शन का महत्व’ पर व्याख्यान आयोजित
- विद्यार्थियों ने किया शांतिपीठ का शैद्वाणिक भ्रमण और बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
- प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान का आयोजन
- शिक्षा जगत में आए नवाचारों पर में वर्कशॉप आयोजित
- साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन
- जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
- महिला जीवन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महती आवश्यकता- डीएसपी ढाका
- होली के गीतों के साथ छात्राओं ने मचाया धमाल
- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान दिवस’ थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
- मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम
- गूढ विषयों को समझना आसान हो जाता है कथा साहित्य से- प्रो. ऋषभचन्द जैन
- उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित मौलिक मूल्यों से संभव है राष्ट्र का पुनर्निर्माण- संमणी डाॅ. संगीतप्रज्ञा
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग
- ‘रोगमुक्त भारत’ पर व्याख्यान में बताई ‘वन हेल्थ एप्रोच’ अवधारणा में पशु-पक्षी, वनस्पति, मनुष्य सबकी चिकित्सा एक साथ
- वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ‘थानैं काजळियो बणाल्यूं, थानैं नैणां में बसाल्यूं, राज पलकां में बंद कर राखूंली’
- नाटक, आशु भाषण एवं पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
- पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा को बढ़ावा देने में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- स्टाफ ने लिया खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा
- राजस्थानी पुस्तक ‘रूड़ो राजस्थान: गौरव ज्ञान हजारा’ का विमोचन समारोह आयोजित
- दिल्ली से लौटी एनसीसी कैडेट का स्वागत
- ‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान’ के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लम्बी कुद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित
- विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संत जहां भी जाते हैं, मंगल भावों का प्रसार करते हैं- मुनिश्री विजय कुमार
- जैन दर्शन के अनुसार देश का प्रत्येक नागरिक जैन है- प्रो. दुबे
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्वतंत्रता-संग्राम में जैन सैनानियों के भूले-बिसरे इतिहास पर हुई चर्चा
- जैन विश्व भारती संस्थान में गांधीजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
- शहीद दिवस पर शांति सभा का आयोजन
- दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन