JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
2 + 9
Back to News
General

जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को मिला ‘विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार’

जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को मिला ‘विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार’

तेरापंथ धर्मसंघ की शिरोमणि संस्था ने समारोहपूर्वक प्रदान किया पुरस्कार

लाडनूँ, 16 नवम्बर 2026। तेरापंथ धर्मसंघ की शिरोमणि संस्था जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा की ओर से यहां जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को ‘विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार’ से नवाजा गया। इस अवसर पर अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण ने अपने आशीर्वचन में कहा कि तेरापंथ महासभा द्वारा यह विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति बच्छराज दूगड़ को दिया गया है। बच्छराज दूगड़ प्रारम्भ से लेकर सदा से ही इस विश्वविद्यालय से जुड़े हुए रहे हैं। यह योग व भाग्य की बात है कि ये यहां के अपूर्व कुलपति रहे हैं। उनके कुलपति के रूप में दो कार्यकाल और उनसे भी ऊपर का समय हो गया। आज तक अन्य किसी कुलपति भी को अब तक इतने लम्बे कार्यकाल का समय नहीं मिला। दूगड़ के सहयोग से विश्वविद्यालय में चारित्रात्माओं को भी पीएचडी तक उच्च अध्ययन करने में पूरा सहयोग मिला, यह भी उपलब्धि ही है। इस संस्थान के माध्यम से दूगड़ को सेवा का अवसर मिला है। आचार्यश्री ने प्रो. दूगड़ के प्रति शुभाषंसा प्रकट करते हुए कहा कि उनके जीवन में समाधि रहे, जीवन में आध्यात्मिक उन्नति रहे। उन्होंने संस्थान के प्रति भी सद्भावना प्रकट करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय भी अनवरत इसी तरह उन्नति के साथ चलता रहे। युवाचार्यश्री महावीर कुमार ने इस अवसर पर पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि तेरापंथ का यह विशिष्ट पुरस्कार प्रोफेसर बच्छराज दूगड़ को मिला है। प्रो. दूगड़ ने शिक्षा और धर्मसंघ के लिए समर्पित होकर बहुत काम किया है। धर्मसंघ में उन्होंने अनेक रुपों में सेवाएं प्रदान कीं हैं। योगक्षेम वर्ष के काल में भी कुलपति के रूप में सेवाएं देना भी उनके लिए विशिष्ट हैं। प्रो. दूगड़ का धर्म व दर्शन का ज्ञान भी विशिष्ट रहा है। उन्होंने उन्हें (महावीर कुमार) को भी पीएचडी में मार्गदर्शन किया और हर अवसर पर उन्हें सहयोग करते रहे थे। उनके पास बहुत सारे साधु-साध्वियों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की।

तेरापंथ महासभा का यह चौथा सर्वोच्च विशिष्ट प्रतिभा सम्मान पुरस्कार

तेरापंथ की शिरोमणि संस्था जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा द्वारा आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह महासभा के राष्टीय अध्यक्ष महेंद्र नाहटा ने प्रारम्भ में पुरस्कार की जानकारी दी और बताया कि वर्ष 2022 से यह विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार दिया जा रहा है। जिन व्यक्तियों ने राष्ट्र व धर्मसंघ के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। अब तक 2022 से शुरू किया गया यह पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। अध्यक्ष नाहटा ने प्रो. बच्छराज दूगड़ के दायित्व और उनकी उन्नति का विवरण भी प्रस्तुत किया और बताया कि जैन दर्शन पर भी इन्होंने शोध कार्य को आगे बढाया। जैन विश्वभारती संस्थान के लिए इन्होंने व्यवस्थाएं जुटा कर आर्थिक स्वावलंबन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि धर्मसंघ के तीनों आचार्यों आचार्य तुलसी, महाप्रज्ञ एंव आचार्यश्री महाश्रमण के साथ इन्होंने काम किया व उनका मार्गदर्शन इन्हें हमेशा मिलता रहा है। उनका सम्मान करते हुए तेरापंथ महासभा ही नहीं पूरा तेरापंथ समाज गौरवान्वित है। उनके ज्ञान व मार्गदर्शन से समाज, धर्मसंघ और राष्ट्र निरन्तर लाभान्वित होता रहेगा। उन्होंने कुलपति प्रो. दूगड़ का जीवन परिचय प्रस्तुत किया और बताया कि 40 वर्षों से अधिक का इनका शिक्षण, शोध और सेवा का अनुभव रहा है। इन्होंने जैन साधुओं को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं पीएचडी का अवसर दिया गया। धर्मसंघ और शिक्षा जगत में इनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। जैन विश्वभारती संस्थान को इनकी सेवाएं सदा से ही मिलती रही हैं। इनके कुलपति के रूप में दो कार्यकाल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए हैं और अब अधिक समय चल रहा है। ऐसी विशिष्ट प्रतिभा को सम्मान देना गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार वितरण समारोह में तेरापंथ महासभा के सभी पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि 4 पूर्व अध्यक्ष भी उपस्थित हैं, यह इस पुरस्कार के महत्व को दर्शाता है।

गुरूचरणों में किया सम्मान का समर्पण

सम्मान प्राप्ति के बाद कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने अपनी भावाभिव्यक्ति में आचार्यश्री महाश्रमण के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए यह पुरस्कार गुरुचरणों में समर्पित किया और कहा कि मुझ में सम्मान प्राप्ति के बाद यह भाव प्रबल है कि यह उनका नहीं, बल्कि धर्मसंघ के संस्कारों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि धर्मसंघ ने उन्हें कुछ करने योग्य बनाया। यह इस महान परम्परा और संस्कारों के कारण ही वे इस योग्य बन पाए। सब धर्म संघ की देन है। तेरापंथ से ही उनकी क्षमताओं को दिशा मिली। तेरापंथ धर्मसंघ ने उन्हें आध्यात्मिक दिशा ही नहीं दी बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण निर्धारण भी इसीसे हो पाया। आज वे जो कुछ है, यह सब तेरापंथ द्वारा उन्हें गढा जाने के कारण ही हैं। इस अवसर पर उन्होंने आचार्यश्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ और आचार्य श्री महाश्रमण के योगदान को बताते हुए कहा कि इनके प्रज्ञापूर्ण सान्निध्य में ही वे अपने जीवन में कुछ कर पाए। आचार्यों की असीम अनुकम्पा उन पर बनी रही। गुरु का थोड़ा सा समय भी जीवन के लिए अमूल्य बन सकता है। प्रो. दूगड़ ने बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान के कारण उनके ज्ञान, चिंतन और सामर्थ्य का विस्तार हुआ। इस मौके पर उन्होंने किसी भी रूप में सहयोगी रहे सभी मुनियों, साध्वियों का स्मरण किया और सभी प्रमुख संस्थाओं व उनके प्रमुखों से मिले सहयोग को भी याद किया। उन्होंने इस अवसर पर सुरेश चंद्र दूगड़ को विश्वविद्यालय का सरंक्षक बनने पर साधुवाद भी दिया।

यह विश्वस्तरीय संस्थान देख अचम्भा है

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा के राष्टीय अध्यक्ष महेन्द्र नाहटा ने प्रो. दूगड़ को प्रदान किए जाने वाले प्रशस्ति-पत्र का प्रारम्भ में वाचन किया। महेंद्र नाहटा ने जैन विश्वभारती संस्थान को अन्तर्राष्टीय स्तर का संस्थान बताते हुए कहा कि प्रारम्भ में उन्होंने यहां आकर देखा तो वे अचंभित रह गए कि यहां इतना अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का निर्माण और सुविधाएं बनी हैं। यह विश्वस्तरीय संस्थान है, यह सब देखने के बाद वे स्पष्ट बता सकते हैं। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष महेन्द्र नाहटा, पदाधिकारियों एवं पूर्व अध्यक्षों ने प्रो. दूगड़ को यह पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान पत्र देने के दौरान प्रो. बच्छराज दूगड़ के परिवार के सदस्य उनकी पत्नी श्रीमती कनक दूगड़, उनकी पुत्री डा. लिपि जैन आदि भी उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलसचिव देबाशीष गोस्वामी, उप कुलसचिव अभिनव सक्सेना, सहायक कुलसचिव दीपाराम खोजा, पंकज भटनागर एवं समस्त र्शैिक्षक व शैक्षेत्तर कार्मिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं तेरापंथ महासभा के समस्त पदाधिकारी व सदस्रूगण मौजूद रहे।

Share:
Latest News