JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now Convocation
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
6 + 2
Back to News
General

दीपावली एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन

दीपावली एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन

दीपावली व भगवान राम के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां

लाडनूँ, 5 नवम्बर 2026। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में चल रही ‘दीपावली एवं मानसिक स्वास्थ्य’ विषयक साप्ताहिक कार्यशाला के तीसरे दिन शिक्षा विभाग में दीपावली पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गीतों के गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गिरिराज भोजक व डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने एकल गायन प्रस्तुत किए। महिला अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने अलग-अलग समूह गायन प्रस्तुति किए। इन प्रस्तुतियों में दीपावली के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के विभिन्न गीतों का गायन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को दीपावली को अच्छे से एक दूसरे से मिलजुल कर मनाने का संदेश दिया और एकल गीत के माध्यम से उन्होंने भी अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होेंने इस अवसर पर छात्राओं को अच्छी आदतें अपनाने, नकारात्मकता से दूर रहने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:
Latest News