जैन विश्वभारती (मान्य विश्वविद्यालय) में दूरस्थ शिक्षा के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन
आत्मोत्थान के साथ योग बन गया है बेहतर केरियर का जरिया- प्रो. त्रिपाठी
लाडनूँ, 27 अप्रेल 2019। जैन विश्वभारती (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के योग एवं जीवन विज्ञान विषय के स्नातकोत्तर डिग्री के विद्यार्थियों की सम्पर्क कक्षाओं के दौरान उन्होंने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि योग जहां आत्मोद्धार का साधन माना गया है, वहीं आत्मोत्थान के साथ ही योग आज बेहतर केरियर के रूप में भी सामने आया है और इसी कारण विश्वविद्यालय में योग की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों में एमबीबीएस और इंजीनियरिंग कर चुके विद्यार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय से योग की डिग्री लेने के बाद यहां के छात्र विदेशों में अपने योग प्रशिक्षण केन्द्र संचालित कर रहे हैं। चीन, मलेशिया, जापान, इंग्लेंड आदि देशों में यहां के योग-विद्यार्थी अपनी सेवायें दे रहे हैं। योग की शिक्षा के बाद किसी भी छात्र के समक्ष आजीविका का कोई संकट नहीं आ सकता है। आज विश्व भर में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और बहुत सारी बीमारियों से मुक्त होने में आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं अन्य योग की क्रियाओं को रोगमुक्ति का प्रमुख माध्यम माना जा चुका है। उन्होंने बताया कि जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग के छह छात्रों ने योगासन एवं अन्य क्रियाओं में विश्व-रिकॉर्ड कायम करके देश का नाम उजागर किया है।
लाडनूँ के विद्यार्थियों ने किया विदेशों में योग का प्रसार
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश यायावर ने भी योग को आत्मिक उन्नति के साथ रोजगार का माध्यम भी बताया तथा विभिन्न विद्यार्थियों का विवरण प्रस्तुत करते हुये कहा कि लाडनूँ से प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने विदेशों तक में नाम रोशन किया है और योग का प्रसार किया है। कार्यक्रम में दूरस्थ शिक्षा समन्वयक जेपी सिंह व सेक्शन प्रभारी पंकज भटनागर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रा राजश्री, कोमल, रेणु, ज्योति, सुनिता व भारती ने योगा-नाट्यम के माध्यम से संगीत की धुन पर सामुहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। सुनीता भूरिया ने थानैं काजलियो बणाल्यूं गीत पर नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। सरिता, सिम्पल, रीता, उमा चैधरी, मोनिका शर्मा आदि ने भी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। शोभाराम ने भजन, राजीव व सुमन ने गीत तथा सरिता, राजीव, सुशील, मघु, मनु, सुशील शर्मा, मोनु आदि ने पर्चियां निकाल कर उनमें आये विवरण के अनुसार प्रस्तुतियां देकर सबको खूब हंसाया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कर्नल गोपाल ने किया।
Latest from
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभागाध्यक्ष रहे प्रो. वर्मा को श्रद्धांजलि
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में आंतरिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ‘समावेशी शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया’ विषय पर व्याख्सानमाला कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) मे नवनर्ष पर शुभकामना समारोह का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में वित्तीय नियोजन के सम्बंध में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘महाकवि रसखान की कृष्ण भक्ति और उनका रचना संसार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- वर्ष 2020 के दौरान संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियां
- जैन विश्वभारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शिक्षा में सोचने, विचारने और खोजने पर बल’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में रैगिंग अपराध निषेध सेमीनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘संकाय सवर्द्धन कार्यक्रम’ में व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि बढाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभिन्न दायित्वों के लिये समितियों का गठन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में “संकाय संवर्धन कार्यक्रम” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट एचआईवी व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम में ‘तनाव प्रबंधन में योग शिक्षा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष में एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘सतत विकास एवं शिक्षा’ विषय पर पत्र-वाचन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में लौहपुरूष के जन्मदिन पर एकता दौड़ व शपथ ग्रहण का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के नवीन सत्र का ऑनलाईन शुभारम्भ
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय द्वारा संचालित की जा रही आंतरिक व्याख्यानमाला में ‘भारतीय संघवाद के बदलते प्रतिमान’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ कर प्रेरणा से ‘सतर्क भारत-समृद्ध भारत’ थीम के अन्तर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में जैन विश्व भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी के विरूद्ध जन आंदोलन के लिये शपथ ग्रहण करवाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की कुलाधिपति के देश की सबसे अमीर महिलाओं के शुमार होने पर हर्ष
- दो समणियों के कोरोना पोजिटीव आने पर जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में तीन दिनों का अवकाश
- जैन विश्व भारती संस्थान में ऑनलाइन आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय निबंध, स्लोगन और पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जयंती के उपलक्ष में महात्मा गांधी की विचारधारा से संबंधित एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ की प्रेरणा से ‘‘वर्तमान संकट में गांधीवादी दृष्टिकोण’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय हस्त कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में कुलपति प्रोफेसर बछराज दूगड़ के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सात दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने अपनी नवीन कृति ‘युगान्तर कर्मयोगी’ की प्रति कुलपति को भेंट
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिंदी की वर्तमान में प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनएसएस की छात्राओं ने किया पौधारोपण
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गूगल क्लासरूम की उपयोगिता और तकनीक पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को मिला तीसरा आईएसओ प्रमाण पत्र
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा निदेशक का सेवानिवृति समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘महिला शिक्षाः बढते कदम’’ पुस्तक का विमोचन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘कोविड 19 की परिस्थिति में महिलाओं की भूमिका’’ पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की दूरस्थ शिक्षा की परीक्षायें स्थगित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यलय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में महिला सुरक्षा व अधिकारों पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) शोध की विधियों पर दो दिवसीय ऑनलाईन राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन