जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में एकल नृत्य में ऐश्वर्या व सामुहिक नृत्य में तेजिका समूह रहा विजेता
लाडनूँ, 8 फरवरी 2020। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में संचालित सोनल मानसिंह क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को महाप्रज्ञ-महाश्रमण ओडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में एकल नृत्य में आदर्श विद्या मन्दिर जसवंतगढ़ की ऐश्वर्या सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केशरदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जयश्री वर्मा द्वितीय स्थान एवं श्रीलाडमनोहर बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका जांगिड़ तृतीय स्थान पर रही एवं प्यारीदेवी तापड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसवंतगढ़ की पूजा शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानगढ़ की तेजिका चैधरी व समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की मनीषा प्रजापति एवं समूह ने द्वितीय व मदनलाल भवंरीदेवी आर्य मेमोरियल संस्थान की छात्रा स्नेहा सैनी एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय की शबाना एवं समूह का चयन किया गया। कार्यक्रम में सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।
गलतियां सुधार कर आगे बढें
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजनों के माध्यम से निर्णय लेने की क्षमता, प्रबन्धन की कला, साहस और धैर्य का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आयशा सिंह ने कहा कि हम खुशी के लिए काम करेंगे तो ना खुशी मिलेगी और ना सफलता, लेकिन अगर हम खुश रहकर किसी काम को करते हैं तो सफलता के नित नये आयाम छू सकते हैं। मुख्य अतिथि पूजा चैधरी ने कहा कि जीवन में निराश होना आपकी प्रगति में बाधक है। असफलताओं से निराश होने की बजाय सीख लेनी चाहिए ताकि अपनी गलतियों को सुधारकर असफलता रूपी सागर से पार पाया जा सके। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत गीत कुसुम एवं समूह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्षा तारा बोथरा, मंत्री सपना भंसाली, कनक दूगड़, गजेन्द्रजी बोहरा एवं मदनलाल चिण्डालिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनका स्वागत क्लब सदस्य छात्राओं द्वारा पुष्प-गुच्छ एवं संस्थान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। उदयपुर से प्रतियोगिता हेतु पधारे गजेन्द्र बोहरा द्वारा सोनल मानसिंह क्लब को 5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई। डाॅ. पुष्पा मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की समीक्षा की गई। आभार क्लब प्रभारी वाणिज्य व्याख्याता श्वेता खटेड़ द्वारा किया गया।
छात्राओं की छात्राओं के लिए छात्राओं द्वारा आयोजित अनोखी प्रतियोगिता
कार्यक्रम का आयोजन सोनल मानसिंह क्लब की छात्राओं द्वारा लाडनूं क्षेत्र के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों हेतु किया गया, जिसमें छात्राओं का उद्देश्य नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से युवा छात्राओं में देश की संस्कृति एवं लोक-गीतों के प्रति जागरूकता लाना रहा। देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाने का यह उपक्रम काफी हद तक सफल भी साबित हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, संचालनकर्ता, निर्णायक आदि सभी भूमिकाएं क्लब सदस्य छात्राओं द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रा दक्षता कोठारी ने की सह-अध्यक्ष की भूमिका सृष्टि जड़िया ने अदा की वहीं मुख्य अतिथि छात्रा पूजा चैधरी एवं विशिष्ट अतिथि आयशा सिंह रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर भी छात्रा प्रीति फूलफगर, दिव्यता कोठारी व पूजा प्रजापत रही। कार्यक्रम की छात्रा समीक्षक की भूमिका में बी.काॅम तृतीय वर्ष की छात्रा सोनम कंवर रही। कार्यक्रम का संचालन काजल प्रजापत, मानसी जांगीड़, नवनीधि दौलावत, कीर्ति बोकड़िया, सुरभि नाहटा व हसीबा बानो ने किया। कार्यक्रम में सहयोगी रही छात्राओं में मुस्कान बानो, ईशा जड़िया, दिशा बैंगानी, पूजा सोनी, ऋतिका सांखला, निशा राठौड़ आदि शामिल रही। इस अवसर पर सोनल मानसिंह क्लब की छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुतियां देकर विद्यालय से आई छात्राओं को प्रेरणा दी।
Latest from
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अन्तर्गत संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में ‘भारतीय राजनीति में गत्यात्मकता’ पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभागाध्यक्ष रहे प्रो. वर्मा को श्रद्धांजलि
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में आंतरिक व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ‘समावेशी शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया’ विषय पर व्याख्सानमाला कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) मे नवनर्ष पर शुभकामना समारोह का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में वित्तीय नियोजन के सम्बंध में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘महाकवि रसखान की कृष्ण भक्ति और उनका रचना संसार’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- वर्ष 2020 के दौरान संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियां
- जैन विश्वभारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शिक्षा में सोचने, विचारने और खोजने पर बल’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में रैगिंग अपराध निषेध सेमीनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘संकाय सवर्द्धन कार्यक्रम’ में व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि बढाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में विभिन्न दायित्वों के लिये समितियों का गठन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में “संकाय संवर्धन कार्यक्रम” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट एचआईवी व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम में ‘तनाव प्रबंधन में योग शिक्षा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष में एक ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में संकाय संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘सतत विकास एवं शिक्षा’ विषय पर पत्र-वाचन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में लौहपुरूष के जन्मदिन पर एकता दौड़ व शपथ ग्रहण का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में बीएड व एमएड के नवीन सत्र का ऑनलाईन शुभारम्भ
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय द्वारा संचालित की जा रही आंतरिक व्याख्यानमाला में ‘भारतीय संघवाद के बदलते प्रतिमान’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ कर प्रेरणा से ‘सतर्क भारत-समृद्ध भारत’ थीम के अन्तर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण ऑडिटोरियम में जैन विश्व भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी के विरूद्ध जन आंदोलन के लिये शपथ ग्रहण करवाई
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की कुलाधिपति के देश की सबसे अमीर महिलाओं के शुमार होने पर हर्ष
- दो समणियों के कोरोना पोजिटीव आने पर जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में तीन दिनों का अवकाश
- जैन विश्व भारती संस्थान में ऑनलाइन आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय निबंध, स्लोगन और पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जयंती के उपलक्ष में महात्मा गांधी की विचारधारा से संबंधित एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा कुलपति प्रो. बीआर दूगड़ की प्रेरणा से ‘‘वर्तमान संकट में गांधीवादी दृष्टिकोण’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय हस्त कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में कुलपति प्रोफेसर बछराज दूगड़ के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विद्यालय) के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सात दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान के दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने अपनी नवीन कृति ‘युगान्तर कर्मयोगी’ की प्रति कुलपति को भेंट
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिंदी की वर्तमान में प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनएसएस की छात्राओं ने किया पौधारोपण
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में गूगल क्लासरूम की उपयोगिता और तकनीक पर व्याख्यान आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को मिला तीसरा आईएसओ प्रमाण पत्र
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ शिक्षा निदेशक का सेवानिवृति समारोह आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘महिला शिक्षाः बढते कदम’’ पुस्तक का विमोचन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘कोविड 19 की परिस्थिति में महिलाओं की भूमिका’’ पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की दूरस्थ शिक्षा की परीक्षायें स्थगित
- जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यलय) के समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में महिला सुरक्षा व अधिकारों पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित