जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के सेमिनार हाॅल में अभिनन्दन एवं मंगलभावना समारोह आयोजित
संतों का विचरण होता है जन-जन को सद्मार्ग दिखाने के लिये- मुनिश्री अमृत कुमार
लाडनूँ, 2 मार्च 2021। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के सेमिनार हाॅल में आयोजित अभिनन्दन एवं मंगलभावना समारोह में मुनिश्री अमृत कुमार ने कहा है कि संत हमेशा मानव मात्र का कल्याण करते हैं। वे जहां भी रहते हैं, विचरते हैं, जन-जन को अपने प्रवचन व प्रेरणा से सद्मार्ग दिखाते हैं। लाडनूँ में वृद्ध साधु-साध्वियों का सेवाकेन्द्र है, उनकी सेवा और उन्हें चित-समाधि प्रदान करने का कार्य अन्य साधुओं के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुनिश्री सुमति कुमार ने एक वर्ष तक यहां सेवाकार्य करके साधुवृद्वों को चितसमाधि पहुंचाई। मुनिश्री युमति कुमार ने अपने उद्बोधन में एक साल के अनुभवों को साझा किया तथा कहा कि अब आगे का काम मुनि अमृतकुमार को देखना है। साधु हमेशा विचरण करते हैं और इसी में उनका उद्देश्य पूरा होता है। कार्यक्रम में मुनिश्री देवार्य कुमार, मुनि तन्मय कुमार व मुनि उपशम कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जैविभा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने मुनिश्री समुति कुमार के साथ बीते एक साल के संस्मरणों को प्रस्तुत किया तथा कहा कि यह विश्वविद्यालय और समूचा जैन विश्व भारती परिसर संतों के निरन्तर प्रवास के कारण आध्यात्मिक ऊर्जाओं से भरपूर रहता है। उनकी कृपा से ही यहां का वातावरण सदैव पावन बना रहता है। दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, जैन मनीषी डाॅ. शान्ता जैन, प्रो. नलिन शास्त्री, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल जैन, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता बैद आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला मंडल एवं कन्या मंडल की ओर से महिलाओं ने मंगलगान व गीतिका प्रस्तुत किए। तेरापंथी सभा के मंत्री राजेन्द खटेड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
जैन मुनि का मंगल विहार
यहां जैन विश्व भारती स्थित भिक्षु विहार से मंगलवार को मुनिश्री सुमति कुमार ने अपने सहवर्ती संतों के साथ मंगल विहार किया। वे यहां पिछले एक वर्ष से वृद्ध साधु सेवा केन्द्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। उन्होंने अपना दायित्व मुनिश्री अमृतकुमार को सौंप कर गंगानगर के लिए प्रस्थान किया। वे यहां से बीदासर, सरदारशहर होते हुए गंगाशहर पहुंचेंगे। उनके मंगल विहार के अवसर पर जैन विश्व भारती, जैविभा विश्वविद्यालय, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति आदि संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इनमें अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रमेश कुमार मेहता, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. नलिन शास्त्री, प्रो. अनिल धर, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. युवराज सिंह खांगारोत, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, प्रगति चैरड़िया, आयुषी शर्मा, पंकज भटनागर, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. विनोद कुमार सैनी, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. सुनिता इंदौरिया, विजयकुमार शर्मा, डाॅ. मनीष भटनागर, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. रविन्द्रसिंह राठौड़, भाटी आदि उपस्थित थे।
Latest from
- कषाय-विजय एवं तनाव-मुक्ति के सूत्रों को अक्षुण्ण भंडार है प्राकृत साहित्य- डॉ. शोभना शाह
- विश्व योग दिवस पर विश्वविद्यालय कार्मिकों ने किया सामुहिक योगाभ्यास
- अपरिग्रह के मनोवैज्ञानिक विश्लेषण पर व्याख्यान का आयोजन
- विश्व साईकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन
- तम्बाकू निषेध की शपथ ली और पोस्टर बनाए
- प्राच्यविद्याओं में महत्वपूर्ण है संगीत विद्या- प्रो. जयकुमार उपाध्ये
- खो-खो प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण
- राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति ने बनाया प्रो. दूगड़ को नैक पीयर टीम का चौयरमेन
- महात्मा बुद्ध जयंती पर बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन।
- एनएसएस की छात्राओं ने किया सूक्ष्म व्यायाम
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
- ‘आधुनिक युग में श्रावकाचार’ पर व्याख्यान प्रस्तुत
- केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कुलाधिपति बनने पर समारोह पूर्वक सम्मान
- नौ दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन
- साइबर सुरक्षा सम्बंधी कहानी लेखन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम रही
- आचार्य तुलसी श्रुत संवर्द्धिनी व्याख्यानमाला आयोजित
- भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता में राधिका प्रथम रही
- कुलपतित्व काल के छह वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन
- रोजगार परामर्श केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के संदर्भ व्याख्यान का आयोजन
- आचार्य महाप्रज्ञ के 13वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
- पृथ्वी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स छात्राओं ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश
- नैचुरोपैथी व योग चिकित्सा के उत्थान में जरूरी है आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं विधियों का सहयोग- प्रो. दूगड़
- ‘बैंकिंग क्षेत्र में नौकरियों की सम्भावनाएं’ पर कार्यशाला आयोजित
- हनुमान प्राकट्योत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन
- डॉ. अम्बेडकर जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन
- संस्थान में महावीर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘राष्ट्रीय नयी शिक्षा नीति-2020 तथा शिक्षक व शिक्षा की दशा एवम् दिशा’ विषय पर मासिक व्याख्यानमाला का आयोजन
- रामनवमी पर्व पर राम को सब धर्मों के लिए अनुकरणीय बताया
- ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ थीम पर मनाया विश्व स्वास्थ दिवस
- कुलपति का चैन्नई में तेरापंथ समाज ने किया सम्मान
- बढती जा रही है राज्य में लाडनूँ के शिक्षित योग प्रशिक्षकों की मांग
- साईबर सुरक्षा को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
- ‘नवीनतम कर व्यवस्था का महत्वपूर्ण विश्लेषण’ पर व्याख्यान आयोजित
- संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान का 32वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया
- संस्थान में शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन
- खेलकूद गतिविधियों का आयोजन
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत ‘अनुपयोगी सामग्री का उपयोग’ प्रतियोगिता का आयोजन
- संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित
- देश भर से आए प्रेक्षाध्यान शिविरार्थियों ने की दूरस्थ शिक्षा निदेशक से भेंट
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
- संस्थान का दिल्ली के पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त उदय सहाय आईपीएस ने दौरा किया।
- अभिलाषा राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय रही
- आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अन्तर्गत मातृभाषा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
- ’प्राकृत भाषा का स्वरूप एवं उसके विविध आयाम’ विषय पर व्याख्यान
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयेाग के अध्यक्ष ने किया जैन विश्वभारती संस्थान का अवलोकन
- शिक्षा विभाग में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
- तृतीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) दो छात्राओं का चयन