जैन विश्वभारती संस्थान में सामुहिक राष्ट्रगान के साथ दौड़ व योग का आयोजन

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत कार्यक्रम

लाडनूँ, 14 अगस्त 2021। जैन विश्वभारती संस्थान में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड के मार्गदर्शन में संचालित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत संस्थान के शिक्षा विभाग, आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में यहां सामूहिक राष्ट्रगान एवं स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि हमारा कर्तव्य है कि प्रत्येक राष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएं। सभी संकाय सदस्यों, कैडेट्स एवं छात्राओं द्वारा सामुहिक राष्ट्रगान के अलावा इस अवसर पर विभिन्न शारीरिक गतिविधियों दौड़, आसन, प्रेक्षाध्यान का अभ्यास भी किया गया। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन के निर्देशन में डाॅ. आभासिंह व अजयपाल सिंह भाटी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Read 3382 times

Latest from