पांच दिवसीय शिक्षा पर्व में परिचर्चा, संगोष्ठी व वृतचित्र प्रदर्शन का आयोजन
शिक्षक को अपने बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए- प्रो. जैन
लाडनूँ, 8 सितम्बर 2022। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में आयोजित पैनल परिचर्चा के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में अनेक परिवर्तन हो रहे हैं। एक शिक्षक को पाठ्यचर्या, शिक्षण तिथि, तकनीकी प्रयोग, कौशल शिक्षा, बहुभाषिता के संदर्भ में नवीन आयामो में दक्षता प्राप्त करनी होगी। वे शिक्षा पर्व के उपलक्ष में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षक के व्यावसायिक विकास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक शिक्षक को बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। आधुनिकता के दौर में संप्रेषण दक्षता, कौशल विकास तथा तकनीकी का ज्ञान एक शिक्षक के लिये आवश्यक है। पहले स्वयं के विकास के साथ ही शिक्षक राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। पैनल परिचर्या ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति: शिक्षक हेतु नवीन चुनौतियां’ विषय पर प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा शिक्षक के संबंध में नवीन चुनौतियों पर परिचर्चा की। इनमें नितेश जांगिड़, कंचन, मलीचा मिश्रा, ऐश्वर्या सोनी, हंसा कंवर, पूनम, उर्मिला प्रमुख थे।
दो डोक्यूमेट्री दिखा कर भारतीय ज्ञानतंत्र बताया
इससे पूर्व इस पंचदिवसीय ‘शिक्षक पर्व’ में ‘भारतीय ज्ञान तंत्र में शिक्षकों की भूमिका’ पर आधारित दो डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इन वृत्तचित्रों का समस्त प्रशिक्षणार्थियों ने अवलोकन करते हुए भारत के प्रमुख दस विश्वविद्या तयों तथा प्रमुख प्राचीन वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस सम्बंध में प्रो. बीएल जैन ने कहा कि देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा विशिष्ट, अनुकरणीय तथा विशाल रही है, जिसके प्रमुख संवाहक कालिदास, भवभूति, आर्यभट्ट, वराहमिहिर, प्रममुप्त, महर्षि अगस्त्य, कणाद एवं पतंजलि जैसे प्रमुख ज्ञान भट्ट रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधुनिक काल में भी प्राचीन ऋषि परंपरा के वैश्विक योगदान तथा शोधपरक चिंतन की जानकारी पर बल देती है। डॉ. भावाग्राही प्रधान ने आधुनिक सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी के संसाधनों, ई-लर्निंग, ई-पुस्तकालय, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम आदि की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. अमिता जैन, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, प्रमोद ओला, डॉ. अजित पाठक डॉ. सरोज राय, डॉ. आभा सिंह, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार ज्ञापन समन्वयक डॉ. गिरिराज भोजक ने किया।
प्राचीन भारतीय शैक्षिक मूल्य व वैश्विक बाजारवाद पर परिचर्चा
जैविभा के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में इन पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरु- शिष्य संबंध पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता के रूप में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा की महानता को उजागर किया। साथ ही उन्होंने वैश्वीकरण और बाजारवाद से शैक्षिक मूल्यों में आए परिवर्तनों को भी उल्लेखित किया। परिचर्चा में छात्राओं ने शिक्षण की विभिन्न विधियों की उपयोगिता और ऑनलाइन एजुकेशन की कमियों में सुधार की गुंजाइश पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने सभ्यता, तकनीकी सुभीतों एवं भारतीय संस्कृति के मध्य समन्वयकारी सोच को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नीति का पोषक बताया। अंत में कार्यक्रम के सह संयोजक प्रेयस सोनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस दौरान संयोजक अभिषेक चारण, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. बलबीर सिंह, अभिषेक शर्मा, श्वेता खटेड़़, प्रगति चौरड़िया, देशना चारण, तनिष्का शर्मा आदि मौजूद रहे। परिचर्चा का संचालन छात्रा तेजस्विनी शर्मा द्वारा किया गया।
हिन्दी भाषा में समसामयिक विषयों की प्रस्ुतति पर संगोष्ठी
कार्यक्रम-श्रंखला में ‘विभिन्न समसामयिक समस्याओं की हिंदी भाषा में प्रस्तुति’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नारी शिक्षा का महत्व, साइबर क्राइम, नशामुक्ति की अवधारणा, कन्या भ्रुण हत्या, महिला अपराधों में हुई बढ़ोतरी, स्वच्छ-भारत अभियान की महत्ता, संसाधनों का अतिशय प्रयोग हानिकारक, मतदाता जागरूकता अभियान की महत्ता, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का महत्व आदि उप विषयों पर छात्राओं निकिता चौधरी, कोमल मुंडेल, खुशी जोधा, तेजस्विनी, ममता गोरा, हेमपुष्पा चौधरी, अभिलाषा स्वामी, प्रियंका सोनी, सीमा स्वामी, संतोष ठोलिया, कांता सोनी एवं प्रियंका स्वामी आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने भी विचार प्रकट किए। अंत में डॉ. बलवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संयोजक अभिषेक चारण एवं सह-संयोजक प्रेयस सोनी के अलावा डॉ. प्रगति भटनागर, अभिषेक शर्मा, श्वेता खटेड़़, देशना चारण, तनिष्का शर्मा आदि मौजूद रहे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर