साइबर सिक्योरिटी पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित

खुशी जोधा प्रथम रही

लाडनूंँ, 07 जुलाई 2023। भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक महीने मनाए जाने वाले साइबर जागरुकता दिवस पर जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी विषय पर ऑनलाइन पावर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति भटनागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी की छात्रा खुशी जोधा रही। द्वितीय स्थान बीएससी की ही छात्र तानिया खान ने प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया था। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के प्रयास की सराहना की।

Read 8287 times

Latest from