विश्व दार्शनिक दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजित
सतत् चलना, खोजना, जानना, सीखना सिखाती है भारतीय संस्कृति- प्रो. दीक्षित
लाडनूँ, 27 जनवरी 2024। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर) के प्रायोजन में भारतीय संस्कृति में निहित मूल्यों के संवर्धन व प्रचार-प्रसार में सहायक कार्यक्रम का आयोजन यहां जैन विश्वभारती संस्थान के महाप्रज्ञ ऑडिटोरियम में किया गया। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा एवं शांति विभाग के ततत्वावधान में विश्व दार्शनिक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित थे और मुख्य वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरविन्द विक्रम सिंह थे। जैविभा के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में वक्ताओं ने ‘भारतीय संस्कृति में सन्निहित बुनियादी मूल्य और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में उनकी प्रासंगिकता’ पर अपने विचार व्यक्त किए।
कर्त्तव्य-पालन है सबसे महत्वपूर्ण
मुख्य अतिथि प्रो. मोहन दीक्षित ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति ‘चरैवेति चरैवेति’की है, जिसमें सतत चलते रहने की महता है। चलने को जीवन की प्रवृति और नियति तक माना जाता है। जिस प्रकार सूर्य और पृथ्वी आदि सतत चलते रहते हैं, वैसे ही व्यक्ति को अपने जीवन में लगातार चलने की प्रवृति रखनी चाहिए। उन्होंने खोजना, जानना और सीखना को भारतीय संस्कृति और दर्शन की विशिष्टता बताते हुए जीवन में इनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत में सबके लिए अपने धर्म यानि अपने कर्तव्यों के पालन को आवश्यक माना गया है। भारत ने दुनिया को त्याग और संतोष का माग्र दिखाया। उन्होंने भारत के शिक्षा के इतिहास के बारे में बताया कि यहां 1824 में 7 लाख गुरूकुल मौजूद थे, लेकिन मैकाले ने षड्यंत्र पूर्वक गुरूकुलों को मिटाया, ताकि भारतीय संस्कृति को हीनता की संस्कृति बनाया जा सके। उन्होंने सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन के लिए आवश्यक मंत्र देते हुए कहा कि ‘पढिए और लिखिए’ यानि कि प्रतिदिन 10 पृष्ठ पढने और 1 पृष्ठ लिखने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह आसान सा काम जीवन को बदलने में समर्थ है।
बदलाव के समय मं जीवन मूल्यों का संरक्षण आवश्यक
सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति प्रोत्र बच्छराज दूगड़ ने समय के साथ बदलते जीवन मूल्यों के बारे में बताया कि पहले परिवारों में मुखिया के आदेश का अनुसरण करने की प्रवति होती थी। बाद में बदलाव आया और परस्पर विचार-विमर्श के मूल्य सामने आए। इसक बाद वाद-विवाद ने जगह ले ली और परिणामतः परिवारों में झगड़े शुरू हो गए। लेकिन अब तो स्थिति पूरी ही उलट चुकी है। अब तो नकारने की स्थिति बन चुकी है। बड़ों की बातों को नकारने की हालत मूल्यों की अवनति है। हम जो कुछ भी देते हैं, लौट कर वही हमारे पास वापस आता है। इसलिए अपने को सुधारना और जीवन मूल्यों के बदलते इस काल में अपने आपको संभाल कर रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के कण-कण में मूल्य रचे-बसे हैं।
भ्रातृत्व भाव से ही संभव है राष्ट्र का विकास
मुख्य वक्ता प्रो. अरविन्द विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में भारत को अध्यात्म की भूमि बताते हुए कहा कि यहां परस्पर बातचीत के दौरान भी हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक दिखाई देती है। उन्होंने बदलते भारती की तस्वीर प्रस्तुत करते हुए 2040 में विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए भारतीय सांस्कृति-आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति में वैश्विक दृष्टि निहित है। राष्ट्र की मूल इकाई व्यक्ति होता है, उसे चरित्रवान, करूणामयी, मैत्रीपूर्ण आदि भावनाओं से संयुक्त बनाना और भ्रातृत्व भाव को पनपाने से ही राष्ट्र का विकास संभव है। प्राकृत एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जिनेन्द्र कुमार जैन ने सर्वांगीण विकास में मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला और जीवन निर्माण व राष्ट्र निर्माण में मूल्यों की प्रासंगिकता बताई। प्रारम्भ में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. लिपि जैन ने सेमिनार की विषयवस्तु प्रकाश डाला। अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का परिचय दिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सिमरन एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से किया गया। सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, शॉल व साहित्य भेंट करके किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Latest from
- तीर्थंकर ऋषभदेव के यागदान को लेकर व्याख्यानका आयोजन
- स्वयंसेविकाओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
- इच्छाओं पर नियंत्रण से ही शांति संभव- प्रो. सुषमा सिंघवी,
- जैविभा विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन में कवियों ने हंसाया, गुदगुदाया, वीर रस से किया ओतप्रेात, खूब लूटी तालियों की गड़गड़ाहट
- दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताई शांति की पृष्ठभूमि और प्रतिस्थापना के उपाय
- कौशल कार्यशाला में एआई की महता, उपयोग और जागरूकता का दिया प्रशिक्षण
- फिट इंडिया मिशन के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम में यौगिक क्रियाओं एवं प्रेक्षाध्यान का किया अभ्यास
- जैन विश्व भारती संस्थान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन
- छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता और भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई
- कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लक्ष्य, लगन और परिश्रम को बताया सफलता का राज
- ‘भारतीय ज्ञान परम्परा में लौकिक और पारलौकिक दर्शन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
- महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर करवाया युवाओं का नामांकन
- स्वयंसेविकाओं ने ‘समाज में बढती अपराध प्रवृति’ पर निबंध लिख कर रखे अपने विचार
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
- शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक घटकों की महत्ता से शिक्षा को सशक्त किया जा सकता है- प्रो. जैन
- मासिक व्याख्यानमाला में वितीय बाजार पर व्याख्यान आयोजित
- भूमिका न हो तो किसी वस्तु का ज्ञान नहीं हो सकता-प्रो सिंघई
- जैविभा विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटक प्रतियोगिता आयोजित
- ‘मन’ के द्वारा दर्शन हो जाता है, पर ‘मन’ का दर्शन कभी नहीं हो सकता- प्रो. धर्मचंद जैन
- सामान्य और विशेष निरपेक्ष नही हैं- प्रो. सुषमा सिंघवी
- सुप्रसिद्ध उद्योगपति केएल पटावरी को किया जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रेक्टिस’ नामित
- ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलाॅग पर दो दिवसीय युवा कार्यक्रम सम्पन्न
- वाद-विवाद प्रतियोगिता में लाडनूँ की अभिलाषा स्वामी ने झंडे गाड़े
- अमेरिका के विश्वविद्यालय के साथ जैविभा विश्वविद्यालय का एमओयू हुआ
- आशुभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तत्काल दिए टाॅपिक पर प्रस्तुत किए विचार
- पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर फ्रॉड से बचने व सड़क सुरक्षा के लिए सजग रहने की सलाह
- भारतीय ज्ञान परम्परा संस्कृति, संस्कार, मूल्य, नैतिकता एवं चरित्र को बचाने में सक्षम- प्रो. जैन
- साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया डिजीटल एरेस्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक
- संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भारतीय ज्ञान-परम्परा में ज्ञान और विज्ञान’ विषयक व्याख्यान आयोजित
- सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान
- सड़क सुरक्षा रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र का आधार- प्रो. जैन
- मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
- विद्यार्थियों को दी गई फिट इंडिया मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी
- फिट इंडिया सप्ताह के तहत योग एवं प्रेक्षाध्यान का करवाया अभ्यास
- चेतनापूर्ण जीवन शैली ही मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी- डॉ. भोजक
- ‘हम सभी के लिए मानव अधिकार’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित
- राष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फिट रहने के लिए विभिन्न सुझाव एवं विचारों पर मंथन
- स्थानीय खेल में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व अल्पसंख्यक दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
- निबंध लेखन तथा समुह- चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ली स्वच्छता रखने की शपथ
- संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- दुःसाहसी पर्वतारोही-बाइकर नीतू चौपड़ा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर